उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

देहरादून, 11 नवंबर . उत्तराखंड Government ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं. कार्मिक एवं सतर्कता विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 30 अधिकारियों को नए दायित्व सौंपे गए हैं.

आईएएस अधिकारी निधि यादव को निदेशक पंचायती राज के पद से मुक्त करते हुए अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण के पद पर बनाए रखा गया है.

अभिनव शाह को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) देहरादून को अपर सचिव पर्यटन तथा पर्यटन विकास परिषद के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है.

दीपक सैनी को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ से अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय, देहरादून बनाया गया है.

प्रवीण कुमार को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ नियुक्त किया गया है.

अनामिका को मुख्य विकास अधिकारी, अल्मोड़ा बनाया गया है.

आशिमा गोयल को हल्दवानी नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है.

दीपक रामचंद्र सेठ को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की से मुख्य विकास अधिकारी, चमोली बनाया गया है.

राहुल आनंद को संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून से मुख्य विकास अधिकारी, उत्तरकाशी नियुक्त किया गया है.

गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी से संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की भेजा गया है.

दीक्षिता जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर बनाया गया है.

इसके साथ ही कई पीसीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. पीसीएस अधिकारी जीवन सिंह नगन्याल को अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल, नैनीताल से आयुक्त गन्ना-चीनी, काशीपुर बनाया गया है.

त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को आयुक्त गन्ना-चीनी एवं प्रधान प्रबंधक शुगर मिल, किच्छा के पद से हटाकर अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल, नैनीताल नियुक्त किया गया है.

अभिषेक त्रिपाठी को मुख्य विकास अधिकारी चमोली से निदेशक पंचायती राज निदेशालय, देहरादून बनाया गया है.

रामजी शरण शर्मा को मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा से सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) में अपर निदेशक नियुक्त किया गया है.

तीर्थपाल सिंह को आईटीडीए देहरादून से अपर मुख्य विकास अधिकारी देहरादून बनाया गया है. उनसे अपर निदेशक आईटीडीए देहरादून का प्रभार वापस ले लिया गया है.

जय India सिंह को अपर निदेशक शहरी विकाश निदेशालय देहरादून नियुक्त किया गया है.

श्याम सिंह राणा को देहरादून नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है.

नारायण सिंह नबियाल को अपर जिलाधिकारी बागेश्वर से अपर जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है.

विवेक प्रकाश को अपर जिलाधिकारी चमोली से अपर आयुक्त गन्ना-चीनी एवं प्रधान प्रबंधक शुगर मिल, किच्छा नियुक्त किया गया है.

नगर निकायों में भी बदलाव किए गए हैं. स्मृता परमार को रूड़की नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है.

रविंद्र सिंह बिष्ट को नगर आयुक्त काशीपुर से बागेश्वर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है.

निर्मला बिष्ट को उप निदेशक मंडी परिषद, रुद्रपुर और सीएम का उपसचिव से अपर जिलाधिकारी उधमसिंह नगर बनाया गया है.

नुपुर वर्मा को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी गढ़वाल से नगर आयुक्त रुद्रपुर बनाया गया है.

कमलेश मेहता को डिप्टी कलेक्टर टिहरी गढ़वाल से अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग नियुक्त किया गया है.

विनोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर देहरादून से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ऊधमसिंह नगर और सचिव-जिला विकास प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर बनाया गया है.

परितोष वर्मा को नगर आयुक्त हल्द्वानी के पद से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें नगर आयुक्त काशीपुर की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि गोपाल राम बिनवाल को नगर आयुक्त रुड़की से उप मेला अधिकारी, कुंभ मेला हरिद्वार बनाया गया है.

Government ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं. यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है.

–

एएमटी/डीकेपी