
Mumbai , 14 नवंबर . उत्तराखंड Government में शिक्षा और सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत Mumbai दौरे पर हैं. उन्होंने से बात करते हुए दावा किया कि उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा की Government बनने जा रही है.
से बातचीत करते हुए धन सिंह रावत ने कहा, “मैं उत्तराखंड Government में सहकारिता मंत्री हूं. Mumbai में सहकारी विभाग की दो बैठकें थीं. उसी में शामिल होने के लिए Mumbai आया हूं. Maharashtra में सहकारिता का बहुत पुराना आंदोलन है, जब से Prime Minister ने सहकारिता मंत्रालय को अलग से बनाया है, तब से पूरे देश में सहकारिता आंदोलन काफी तेजी से बढ़ रहा है.”
उन्होंने कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहकारिता मंत्री भी हैं. ऐसे में Maharashtra और उत्तराखंड में काफी चीजें अलग हो रही हैं. मैंने सोचा कि कुछ चीजें हम लोग संयुक्त रूप से करें. उत्तराखंड के मोटे अनाज की हम लोग ब्रांडिंग कर रहे हैं, जिससे कि पूरे देश में इसे भेजा जाए और हमारे किसानों की आय दोगुनी हो. इसको लेकर हम लोगों ने एक बैठक की थी.”
उत्तराखंड में आगामी चुनाव को लेकर धन सिंह रावत ने कहा, “सबको पता है कि उत्तराखंड एक पर्वतीय राज्य है. स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जब 2000 में Prime Minister थे, तब उन्होंने तीन राज्य बनाए थे, जिसमें से एक राज्य उत्तराखंड भी है. उत्तराखंड की जनता देशभक्त है. देशभक्त होने की वजह से उत्तराखंड की जनता भाजपा के साथ रहती है. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में रेल, एयर और सड़क कनेक्टिविटी बढ़ी है. पहले दिल्ली से बद्रीनाथ जाने में तीन दिन लगते थे. जब से ऑल वेदर रोड बनी है, एक दिन में लोग बद्रीनाथ चले जा रहे हैं.”
धन सिंह रावत ने आगे कहा, “Prime Minister के नेतृत्व में केदारनाथ में भी रोपवे का काम शुरू हो गया है. कर्ण प्रयाग तक केंद्र Government ने 80 प्रतिशत रेल लाइन का काम पूरा कर दिया है. मेरा कहना है कि इस बार विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा. Prime Minister का उत्तराखंड के प्रति अगाध लगाव है और प्रदेश के लोग पीएम को काफी पसंद करते हैं. ऐसे में उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा की Government बनने जा रही है.”
कांग्रेस नेता हरीश रावत को लेकर धन सिंह रावत ने कहा, “देखा जा सकता है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता उत्तराखंड तब आते हैं, जब चुनाव नजदीक आता है. Prime Minister अभी तक 28 बार राज्य का दौरा कर चुके हैं. वे जब भी आते हैं, तब उत्तराखंड को कुछ देकर जाते हैं. कांग्रेस के लोग केवल चुनाव के वक्त नजर आते हैं. कांग्रेस ने केवल जुमलों की राजनीति की है और भाजपा ने विकास की राजनीति की है. उत्तराखंड की जनता निश्चित रूप से विकास की तरफ जाएगी. पिछली बार कांग्रेस ने जितनी सीटें जीती थीं, उससे भी कम इस बार उसकी सीटें आने वाली हैं.”
उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था को लेकर धन सिंह रावत ने कहा, “उत्तर प्रदेश हो या फिर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में माफिया राज को योगी आदित्यनाथ ने लगभग खत्म कर दिया है. आज यूपी प्रगति के पथ पर आगे चल रहा है. उत्तराखंड में जब कांग्रेस की Government थी, तब अपराध काफी ज्यादा होते थे, अब हमारी Government के समय विकास कार्य शांतिपूर्वक हो रहे हैं. कांग्रेस के समय कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी खराब थी. जब से भाजपा की Government आई है, तब से राज्य में सुख और समृद्धि बढ़ी है.”
–
एसडी/एबीएम
Skip to content