
Mumbai , 31 अगस्त . Bollywood Actor दीपक डोबरियाल Tuesday को अपना 51वां जन्मदिन मनाएंगे. उनका जन्म 1 सितंबर 1975 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था. फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ में ‘पप्पी जी’ के उनके किरदार को लोग आज भी भूले नहीं होंगे. इस फिल्म में अपने डायलॉग से उन्होंने सबको खूब हंसाया था.
उत्तराखंड में जन्मे दीपक पांच वर्ष की उम्र से ही दिल्ली में रहे और वहीं से पढ़ाई पूरी की. वे अपने दोस्तों की एक्टिंग किया करते थे. मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले दीपक ने जब अपने परिवार से एक्टिंग की बात की, तो परिवार ने मना कर दिया था. उसकी वजह यह थी कि उनके साथ के ज्यादातर लड़के अच्छी खासी नौकरी करने लगे थे. दीपक की उम्र सरकारी नौकरी के लिहाज से निकलती जा रही थी.
Bollywood में उनकी शुरुआत काफी संघर्षपूर्ण रही. उन्होंने थिएटर में भी काम किया है. कई नाटकों में उन्होंने बेहतरीन ऐक्टिंग की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1994 में प्रसिद्ध थिएटर कलाकर अरविंद गौड़ के साथ की थी. अरविंद के साथ उन्होंने ‘तुगलक’, ‘अंधा युग’, ‘फाइनल सॉल्यूशंस’, ‘डिजायर अंडर द एल्म्स’ जैसे कई नाटकों में अभिनय किया है.
परिवार की ओर से दीपक को अक्सर ताना मारा जाता था. लोग उनको कहने लगे थे कि ‘दाढ़ी बढ़ाकर बैजू बावरा बना फिरता है.’ वर्ष 2003 में दीपक Mumbai पहुंचे. उनको फिल्म ‘मकबूल’ में काम मिला. इस फिल्म में दीपक ने ‘थापा’ का रोल अदा किया था. इसके बाद उन्होंने ‘चरस’ और ‘ब्लू अम्ब्रेला’ जैसी फिल्मों में असरदार किरदार निभाने का मौका मिला. वर्ष 2006 में उन्होंने ओमकारा फिल्म में राजन तिवारी का किरदार निभाया था. इस फिल्ग से वे पहली बार लोगों की नजर में आए थे. इस किरदार के लिए उनको फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला.
वर्ष 2011 में आई फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ से दीपक की किस्मत ने नया मोड़ लिया. उनका एक-एक डायलॉग वायरल होने लगा. ‘पप्पी जी’ का उनका किरदार आज भी लोगों के जेहन में है. इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘दबंग 2’ में खलनायक का किरदार निभाया. उन्होंने Bollywood में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से अलग पहचान बनाने में सफलता हासिल की है.
–
एसडी/पीएम
Skip to content