उत्तराखंड में अलग कैंपेन नहीं चलेगा, सिर्फ कांग्रेस बैनर के तहत होगा प्रचार: केसी वेणुगोपाल

New Delhi, 5 अक्टूबर . उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने पूर्व Chief Minister हरीश रावत से मुलाकात के बाद साफ कर दिया कि राज्य में कोई भी अलग-अलग कैंपेन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

केसी वेणुगोपाल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए इस मुलाकात की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, “चुनाव वाले राज्य उत्तराखंड में चल रहे कैंपेन पर चर्चा करने के लिए उत्तराखंड के पूर्व Chief Minister हरीश रावत से मुलाकात की.”

वेणुगोपाल ने अपनी पोस्ट में पार्टी की आगे की रणनीति को लेकर स्थिति साफ की. उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट किया गया कि सभी कैंपेन उत्तराखंड के सभी नेताओं के साथ मिलकर, सिर्फ कांग्रेस के बैनर तले और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जाएंगे, जिनका एकमात्र मकसद पार्टी की जीत सुनिश्चित करना होगा.

उन्होंने सख्त लहजे में कहा, “पार्टी अलग-अलग कैंपेन बर्दाश्त नहीं करेगी. केवल वही सामूहिक कार्यक्रम होंगे, जिनकी योजना पार्टी संगठन ने बनाई है.”

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड कांग्रेस में अलग-अलग गुटों द्वारा अपने स्तर पर कार्यक्रम और कैंपेन चलाए जाने की खबरें सामने आ रही थीं. इसे लेकर पार्टी हाईकमान चिंतित थे. इसी को लेकर वेणुगोपाल ने हरीश रावत से मुलाकात कर एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की है.

हरीश रावत उत्तराखंड कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं और उनका राज्य की राजनीति में बड़ा जनाधार है. ऐसे में चुनाव से पहले पार्टी किसी भी तरह की गुटबाजी से बचना चाहती है.

वेणुगोपाल ने भरोसा जताया कि राज्य इकाई एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने लिखा, “पार्टी को भरोसा है कि पूरी राज्य इकाई की ऊर्जा और कड़ी मेहनत से हम उत्तराखंड में जीत हासिल करेंगे.”

–

एससीएच/डीकेपी