
देहरादून, 28 नवंबर . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने Saturday को पौड़ी गढ़वाल जिले में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की.
यह हादसा उस समय हुआ जब एक कार चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. इस दुर्घटना में सात महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए.
सीएम पुष्कर धामी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “पौड़ी जिले में हुए दुखद सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को राज्य Government की ओर से 4 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी.”
उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य Government पूरी संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है.
Chief Minister ने बताया कि घायलों के बेहतर इलाज और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए गए हैं.
इससे पहले Prime Minister Narendra Modi ने भी हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की थी.
Prime Minister कार्यालय (पीएमओ) ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर से बेहद दुख हुआ है. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”
पीएमओ ने कहा कि Prime Minister राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी.
President द्रौपदी मुर्मु ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है.
उन्होंने इस दुर्घटना को बेहद दुखद बताते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं.”
President ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने और उनके अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की.
Police के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन रिखणीखाल से भनगलवाड़ की ओर जा रहा था और उसमें 12 लोग सवार थे.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content