
खटीमा, 22 अक्टूबर . उत्तराखंड में कांग्रेस Thursday से ‘न्याय यात्रा’ का आगाज करने जा रही है. कुमाऊं और गढ़वाल के प्रमुख धार्मिक स्थलों से इस यात्रा की शुरुआत की जा रही है. खटीमा के विधायक और विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी भी इस न्याय यात्रा में शिरकत करेंगे.
कुमाऊं क्षेत्र में अल्मोड़ा के प्रसिद्ध गोल्ज्यू दरबार से इस यात्रा का शुभारंभ हो रहा है, जिसे न्याय का देवता माना जाता है. इस यात्रा में पूर्व Chief Minister हरीश रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. यह यात्रा अल्मोड़ा से होते हुए रानीखेत, भीमताल, हल्द्वानी और उधम सिंह नगर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी और जनता से सीधा संवाद करेगी.
विधायक भुवन कापड़ी ने इस यात्रा को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस प्रदेश के चार प्रमुख धार्मिक स्थलों से चार अलग-अलग न्याय यात्राएं निकाल रही है. गढ़वाल में बद्रीनाथ धाम से और कुमाऊं में गोल्ज्यू धाम से यात्रा की शुरुआत हो रही है. उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में देवताओं का स्थान सबसे ऊपर है और जब व्यक्ति को लगता है कि अब कहीं से न्याय नहीं मिलेगा, तो वह देवताओं के दरबार में गुहार लगाता है.
विधायक ने कहा कि कांग्रेस को देवताओं के दरबार में न्याय की गुहार लगाने की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि प्रदेश में भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर है. उन्होंने कई आरोप भी लगाए.
उन्होंने कहा, “चाहे देवताओं के मंदिर में चंदा चोरी की बात हो, चाहे अयोध्या के राम मंदिर में हुई अनियमितताओं का मामला हो, चाहे केदारनाथ धाम में सोने की चोरी का आरोप हो या बद्रीनाथ में चंदे में गड़बड़ी की बात हो, हर जगह भ्रष्टाचार सामने आ रहा है.”
इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि अंकिता जैसी कई बेटियों के साथ अन्याय हुआ है. हम देवताओं के मंदिर में जाकर अंकिता भंडारी के लिए भी न्याय की मांग करेंगे. हम गोल्ज्यू देवता, जो न्याय के देवता हैं, उनके दरबार में अरदास लगाएंगे कि पीड़िता को न्याय मिले.
विधायक भुवन कापड़ी ने राज्य Government पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में भर्ती घोटालों के जरिए युवाओं के रोजगार को बेचा जा रहा है. पहाड़ के जल, जंगल और जमीन का सौदा किया जा रहा है. गांव-गांव और घर-घर तक नशा पहुंचाया जा रहा है, जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है.
उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्थाएं पूरी तरह बदहाल हो चुकी हैं. किसान की धान की फसल कटकर तैयार है, लेकिन Government को उसकी कोई चिंता नहीं है. इन सभी जन-विरोधी मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाएगी और Government को घेरने का काम करेगी.
कापड़ी ने बताया कि यात्रा के अगले चरण की रूपरेखा भी तय कर ली गई है. 25 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस न्याय यात्रा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी. 27 अक्टूबर को विधानसभा घेराव का कार्यक्रम प्रस्तावित है. इसके बाद 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उत्तराखंड समेत देशभर से लोग बड़ी संख्या में जुटेंगे.
–
पीआईएम/एबीएम
Skip to content