उत्तराखंड चुनाव 2027: पिछली बार चमोली जिले की दो सीटों पर भाजपा का परचम, उपचुनाव में कांग्रेस ने जीती बद्रीनाथ सीट

देहरादून, 31 अक्टूबर . उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर Political गतिविधियां तेज होने लगी हैं. प्रमुख दलों ने अभी से चुनावी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चमोली जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से बैठकें आयोजित कर रही है. वहीं, कांग्रेस भी चुनावी तैयारियों को धार देने में जुटी हुई है.

चमोली जिले की विधानसभा सीटों (बद्रीनाथ, कर्णप्रयाग, थराली (सुरक्षित)) की स्थिति देखने के लिए पिछले चुनाव (2022) के नतीजों पर नजर डालने से ही स्थिति साफ हो पाएगी. पिछली बार चमोली जिले की तीन विधानसभा सीटों में से दो पर भाजपा की जीत हुई थी. एक सीट कांग्रेस के पाले में आई थी.

बद्रीनाथ: इस विधानसभा सीट पर 2024 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया था. कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने भाजपा के राजेंद्र सिंह भंडारी को 5,224 वोटों से हराया था. उपचुनाव में लखपत सिंह बुटोला को 28,161 वोट मिले थे. दूसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी को 22,937 वोट मिले थे. वहीं, 2022 के चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र सिंह भंडारी ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने भाजपा उम्मीदवार महेंद्र भट्ट को 30,595 वोटों से हराया था.

कर्णप्रयाग: इस सीट पर पिछली बार (2022) भाजपा ने कब्जा किया था. भाजपा उम्मीदवार अनिल नौटियाल ने कांग्रेस के मुकेश सिंह नेगी को 6,715 वोटों से हराया था. अनिल नौटियाल को 28,911 वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस के मुकेश सिंह नेगी को 22,196 वोट मिले थे. यह सीट भाजपा का मजबूत किला मानी जाती है. यहां ज्यादातर मौकों पर भाजपा को ही सफलता मिली है. यह सीट गढ़वाल और कुमाऊं मंडल को भौगोलिक रूप से जोड़ती है और इसमें उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण का क्षेत्र भी आता है.

थराली (सुरक्षित): राज्य गठन के बाद इस सीट पर तीन चुनाव और एक उपचुनाव हुए हैं. इन चार चुनावों में से तीन बार भाजपा की जीत हुई है, जबकि एक बार कांग्रेस ने यहां से जीत दर्ज की है. पिछले चुनाव (2022) में भाजपा ने यहां से Bhopal राम टमटा को उम्मीदवार घोषित किया था. Bhopal राम ने कांग्रेस के डॉ. जीत राम को 8,302 वोटों से हराया था. Bhopal राम को 32,852 वोट मिले थे. कांग्रेस के डॉ. जीत राम को 24,550 वोट मिले थे. इस सीट पर तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुड्डू लाल को 1,866 वोट मिले थे.

–

एसडी/एएस