
New Delhi, 14 सितंबर . पीएम मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) के मौके पर उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे ‘आशीर्वाद दीप’ प्रज्वलित कर पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करें.
सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट किया कि 17 सितंबर को सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध India के शिल्पकार, देश को नई दिशा, नई गति और विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाने वाले Prime Minister Narendra Modi का जन्मदिवस है. उनका जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और संकल्प की एक प्रेरणादायी यात्रा है. उनके सशक्त नेतृत्व में आज India आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है और विश्व पटल पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है. आइए, देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती से 17 सितंबर की शाम 6 से 7 बजे तक ‘आशीर्वाद दीप’ प्रज्वलित कर उत्तराखंड और यहां के जनमानस से विशेष आत्मीय लगाव रखने वाले Prime Minister के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करें.
Union Minister पीयूष गोयल ने एक्स पर लिखा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का यह आह्वान जनसेवा और राष्ट्रसेवा की उस भावना को जन-जन से जोड़ने वाला है, जिसे Prime Minister मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में नई ऊंचाई दी है. आइए, 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद दीप’ जलाकर पीएम मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करें और विकसित India के संकल्प को और मजबूत करें.
BJP MP संबित पात्रा ने लिखा कि ‘जनसेवा से देशसेवा’ Prime Minister मोदी के जीवन का मूल ध्येय रहा है. Government के प्रमुख के रूप में जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण के संकल्प को समर्पित उनकी 25 वर्षों की यह यात्रा अभूतपूर्व रही है. उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को एक नई दिशा और सामर्थ्य प्रदान किया है. आज उनके दिए सामूहिक संकल्प के परिणामस्वरूप हम ‘विकसित India 2047’ के लक्ष्य की ओर तीव्र गति से अग्रसर हैं. देश की इस प्रगतिशील यात्रा और मोदी के यशस्वी नेतृत्व के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करने हेतु, आइए 17 सितंबर को Prime Minister के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएं और उनकी दीर्घायु तथा उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करें.
BJP MP अनिल बलूनी ने लिखा कि पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हुए आइए, हम सभी 17 सितंबर को Prime Minister के जन्मदिवस के दिन शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर उनकी दीर्घायु तथा उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करें.
–
डीकेएम/
Skip to content