उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर भाजपा महिला आउटरीच अभियान चलाएगी : दीप्ति रावत

देहरादून, 18 नवंबर . उत्तराखंड में महिला सशक्तीकरण और केंद्र-राज्य Government की योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में महिला आउटरीच अभियान चलाएगी. भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने बताया कि महिला विस्तारक और प्रवासी विस्तारक अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर महिलाओं से संवाद करेंगे. अभियान के दौरान स्वयं सहायता समूहों के लिए पांच लाख रुपए तक के ब्याज मुक्त ऋण और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाली योजनाओं पर विशेष जोर दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी और उनकी समस्याओं को समझना संगठन की प्राथमिकता है. देश-प्रदेश की आबादी में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग आधी है. ऐसे में यह जरूरी है कि Government की योजनाओं की जानकारी सीधे महिलाओं तक पहुंचे और उनकी समस्याओं तथा जरूरतों को भी समझा जाए. महिला विस्तारक और प्रवासी विस्तारक विधानसभा क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को एकजुट करने के साथ केंद्र और प्रदेश Government की योजनाओं की जानकारी देंगे. इन कार्यक्रमों के माध्यम से मोदी Government और धामी Government की उपलब्धियों को महिलाओं के बीच रखा जाएगा.

उन्होंने कहा कि अभियान को केवल औपचारिक बैठकों तक सीमित नहीं रखा जाएगा. महिलाओं तक पहुंचने के लिए कमल मेहंदी, कीर्तन और छोटी-छोटी ड्राइंग जैसी गतिविधियों का सहारा लिया जाएगा. इन माध्यमों से महिलाओं के बीच संवाद स्थापित किया जाएगा और उन्हें सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा.

महिला सशक्तीकरण के मुद्दे पर दीप्ति रावत ने ‘बैणी-भुली योजना’ का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा Government ने हमेशा महिलाओं को मजबूत बनाने का प्रयास किया है. स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है. इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और वे अपनी आजीविका को मजबूत कर पा रही हैं. पार्टी महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों के बीच लगातार काम कर रही है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति और बेहतर हो सके.

उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे प्रयास रास नहीं आते. उन्होंने पंजाब, Himachal Pradesh और अन्य राज्यों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने महिलाओं से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया. महिलाओं को भाजपा Government पर भरोसा है और उत्तराखंड में उनका समर्थन डबल इंजन Government के साथ है.

पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर उन्होंने बताया कि 21 और 22 नवंबर को प्रदेश भाजपा के विस्तृत कार्यक्रम आयोजित होंगे. 21 नवंबर को संयुक्त मोर्चा बैठक होगी, जिसमें पार्टी के सातों मोर्चों और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक शामिल होंगे. बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी. 21 नवंबर को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भी होगी, जबकि 22 नवंबर को विस्तृत कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे. Chief Minister , प्रदेश अध्यक्ष, सभी सांसद और अन्य पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे.

राहुल गांधी के चुनावी नतीजों को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर दीप्ति रावत ने कहा कि वह चुनाव में हार के बाद बौखलाहट में बयान दे रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव नहीं जीत पाने के कारण कांग्रेस युवाओं को भ्रमित कर अराजकता की ओर ले जाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और 2047 तक विकसित India बनाने के लक्ष्य में उनकी भागीदारी निर्णायक होगी.

उन्होंने कहा कि यूपीए Government के समय India की अर्थव्यवस्था की स्थिति आज जैसी नहीं थी, जबकि अब देश दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है. उन्होंने राहुल गांधी पर गलत तथ्य प्रस्तुत करने का आरोप लगाया और कहा कि जनता को भ्रमित करने के बजाय तथ्यों के आधार पर बात करनी चाहिए.

उन्होंने चुनावी खर्च बढ़ने को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर कहा कि कांग्रेस को भी अपने चुनावी खर्च और फंडिंग का विवरण सार्वजनिक करना चाहिए. यदि राहुल गांधी इस तरह का दावा कर रहे हैं तो उन्हें इसके समर्थन में तथ्य और आंकड़े भी पेश करने चाहिए. बिना प्रमाण के 20, 50 या 100 गुना खर्च बढ़ने की बात कहना उचित नहीं है.

–

/एबीएम