
देहरादून/Lucknow, 1 सितंबर . उत्तर India में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है. इसी कड़ी में उत्तराखंड के उधम सिंह नगर और उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 2 सितंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है.
मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 1 सितंबर को शाम 3:30 बजे जारी पूर्वानुमान में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से नदियों और नालों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है.
इसे देखते हुए जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने बड़ा निर्देश दिया है. जिलाधिकारी ने जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष के तौर पर आदेश जारी किया है कि उधम सिंह नगर के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 2 सितंबर, Wednesday को अवकाश रहेगा.
हालांकि, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे और विभागीय कार्यों का निर्वहन करेंगे. आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 के तहत कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.
उधर, यूपी के लखीमपुर खीरी में भी लगातार बारिश, जलभराव और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है. इसको लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने आदेश जारी किया है.
आदेश के अनुसार, जनपद के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संचालित हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में 2 सितंबर को अवकाश घोषित किया जाता है. सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित होकर अपार आईडी, डीबीटी, यू-डायस और अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करेंगे. आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.
दोनों जिलों में प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि खराब मौसम में बच्चों को घर पर ही सुरक्षित रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें.
–
एससीएच/एबीएम
Skip to content