उत्तरकाशी में विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनाने की घोषणा, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार

उत्तरकाशी, 7 अक्टूबर . Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने Wednesday को उत्तरकाशी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित सेवा ज्योति सभा में प्रतिभाग करते हुए Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें नमन किया. इस अवसर पर उन्होंने विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प दोहराते हुए कहा कि Prime Minister के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विजन को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है.

कार्यक्रम से पूर्व Chief Minister ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और शक्ति मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. इसके बाद रामलीला मैदान में आयोजित सेवा ज्योति सभा में उन्होंने New Delhi से प्रसारित विशेष कार्यक्रम का वर्चुअल अवलोकन भी किया.

सभा को संबोधित करते हुए Chief Minister ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देश में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है. जनधन योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान India योजना और Prime Minister आवास योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है. आज शासन को केवल कार्यालयों तक सीमित न रखकर जनता के द्वार तक पहुंचाया गया है, जिससे आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो रहा है.

Chief Minister ने कहा कि Prime Minister मोदी द्वारा केदारनाथ से व्यक्त किया गया ’21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा’ का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है. राज्य की अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और प्रदेश में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं. होटल और होमस्टे क्षेत्र में भी निरंतर विस्तार हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं.

उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना के माध्यम से तीन लाख से अधिक महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं. उत्तराखंड को एसडीजी इंडेक्स में देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है तथा लगातार चार वर्षों से मोस्ट फिल्म फ्रेंडली राज्य का पुरस्कार भी मिला है. राज्य ने पूर्ण साक्षरता की उपलब्धि हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है.

Chief Minister ने कहा कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सरल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए Government द्वारा किए गए प्रयासों का परिणाम है कि इस वर्ष अब तक 56 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा में शामिल हो चुके हैं, जो अब तक का रिकॉर्ड है. उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी जनपद में 200 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 50 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया था, जिनमें से 26 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं जबकि शेष योजनाओं पर कार्य जारी है.

सभा के दौरान Chief Minister ने श्री काशी विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इससे उत्तरकाशी में धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी. उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए Government प्रतिबद्ध है.

Chief Minister ने गाजणा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौंतरी के उच्चीकरण की मांग पर परीक्षण कराने का आश्वासन दिया. भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए केंद्र Government को प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इसकी स्वीकृति के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे. साथ ही डोडीताल, अवाना बुग्याल और हरिमहाराज सौड़ बुग्याल जैसे पर्यटन स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण को भी प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र धौंतरी का नामकरण पूर्व विधायक स्वर्गीय गोपाल सिंह रावत के नाम पर किए जाने की घोषणा भी की.

कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण एवं विभिन्न जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, Police अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी जय India सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे.

–