
उत्तरकाशी, 21 अक्टूबर . कर्तव्य की राह पर चलते हुए देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर Police जवानों की स्मृति में Wednesday को Police स्मृति दिवस मनाया गया. इस अवसर पर उत्तरकाशी Police ने Police लाइन ज्ञानसू स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
Police अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया. साथ ही शहीद Police कर्मी स्वर्गीय गिरवीर रमोला के परिजनों को सम्मानित कर उनके साथ संवाद किया और हर परिस्थिति में सहयोग का भरोसा दिलाया.
Police स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में Police अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए. Police उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा सहित Police विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया. इसके बाद शहीद जवानों के सम्मान में सलामी दी गई और दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
Police अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने कहा कि Police स्मृति दिवस उन वीर जवानों के त्याग, समर्पण और अदम्य साहस को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की रक्षा करते हुए अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखा. राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा. उन्होंने कहा कि शहीद Police जवानों की कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना Police बल के प्रत्येक सदस्य को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करने की प्रेरणा देती है.
इस अवसर पर Police अधीक्षक ने शहीद Police कर्मी स्वर्गीय गिरवीर रमोला के परिजनों को सम्मानित किया. उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा आश्वस्त किया कि उत्तराखंड Police परिवार हर सुख-दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है. Police विभाग से संबंधित किसी भी समस्या अथवा आवश्यकता के लिए वे निःसंकोच अपनी बात रख सकते हैं. विभाग उनकी सहायता और सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा.
Police स्मृति दिवस पर जनपद के सभी कोतवाली, थानों और Police चौकियों में भी संबंधित प्रभारियों की उपस्थिति में शहीद Police जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. Police कर्मियों ने पुष्पांजलि के माध्यम से देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की.
Police विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, गत वर्ष देशभर में कर्तव्य निर्वहन के दौरान Police और अर्द्धसैनिक बलों के 154 जवानों ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया. इनमें उत्तराखंड Police के उपनिरीक्षक स्वर्गीय विनोद कुमार भी शामिल थे, जो टिहरी गढ़वाल जनपद से संबंधित थे.
उत्तरकाशी Police ने सभी वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा सदैव Police बल का मार्गदर्शन करती रहेगी. शहीदों का बलिदान राष्ट्र की सुरक्षा, सेवा और जनहित के प्रति समर्पण की अमिट मिसाल है.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content