
Mumbai , 22 अक्टूबर . Bollywood Actor आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म की रिलीज से पहले Actor ने खुलासा किया है कि ऑस्कर जीत चुकीं प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने उनका सबसे पहला ऑडिशन लिया था. अब लंबे समय बाद हम दोनों को साथ काम करने का मौका मिला है.
आयुष्मान ने कहा, ”जब बात कंटेंट की आती है, तो इसको लेकर गुनीत और मेरी सोच काफी मिलती है. मुझे हमेशा से ऐसी फिल्मों ने आकर्षित किया है, जो लीक से हटकर और अलग कहानियां पेश करती हैं. गुनीत ने भी अपनी फिल्मों के जरिए अलग कहानियों को बढ़ावा दिया है. उन्होंने भारतीय कहानियों को ग्लोबल प्लेटफॉर्म तक पहुंचाया है और ऑस्कर में India का प्रतिनिधित्व किया है.”
Actor ने आगे कहा, ”टीम का तालमेल इस फिल्म को खास बनाता है. ‘उड़ता तीर’ के जरिए हम देशभक्ति, एक्शन और कॉमेडी को मिलाकर एक ऐसी एंटरटेनर फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो इस जॉनर में कुछ अलग पेश करेगी.”
गुनीत मोंगा के साथ अपने पुराने रिश्ते को याद करते हुए आयुष्मान ने बताया कि दोनों का साथ काफी पुराना है.
उन्होंने कहा, ”गुनीत ने ही मेरा पहला ऑडिशन लिया था, इसलिए हमारा रिश्ता काफी पुराना है. उसके बाद से हम लगातार संपर्क में रहे हैं और एक-दूसरे के सफर को देखते आए हैं. अब आखिरकार हमें साथ काम करने का मौका मिला है.”
बता दें कि आयुष्मान खुराना स्टारर ‘उड़ता तीर’ एक हिंदी स्पाई-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन और लेखन आकाश कौशिक ने किया है. यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है.
फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा राहुल बोस, राम कपूर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, सुहैल नैयर, सुप्रिया पिलगांवकर, बृजेंद्र काला और संदीप आनंद भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.
साल 2025 में मुकुल देव के निधन के बाद यह उनकी दूसरी मरणोपरांत रिलीज होने वाली फिल्म है.
यह फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
–
पीके/एबीएम
Skip to content