‘उज्‍बेकिस्तान में द‍िखा भारतीय संस्कृति के प्रति बढ़ता लगाव’, ताशकंद दौरा याद कर बोले पीएम मोदी

नई द‍िल्‍ली, 31 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi Sunday को उज्बेकिस्तान के सफल दौरे को पूरा कर यात्रा के अगले पड़ाव किर्गिस्तान पहुंचे. Prime Minister ने ताशकंद दौरे को याद करते हुए कहा क‍ि इस यात्रा ने द‍िखाया क‍ि उज्‍बेकिस्तान में India की संस्कृति, इतिहास, भाषाओं और विचारों के प्रति लोगों का लगाव लगातार बढ़ रहा है.

Prime Minister ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में ताशकंद यात्रा की यादों का ज‍िक्र क‍िया.

पीएम मोदी ने पोस्‍ट में ल‍िखा, ”ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज के महात्मा गांधी सेंटर का कल का दौरा कई वजहों से खास और रोचक रहा. India से जुड़े अध्ययन (इंडोलॉजी) का एक जीवंत और सक्रिय माहौल देखने को मिला. India के बारे में जानने और समझने के लिए छात्रों और शिक्षकों में गहरा उत्साह नजर आया. महात्मा गांधी के जीवन और विचारों पर काफी व्यापक और सराहनीय काम किया जा रहा है. तमिल भाषा और संस्कृति के प्रति भी बढ़ती रुचि देखने को मिली. छात्रों ने मेरी लिखी कुछ कविताओं की पंक्तियां भी सुनाईं, जो मेरे लिए एक बहुत ही खास अनुभव रहा.”

पीएम मोदी ने ताशकंद यात्रा के दौरान शास्त्री मेमोरियल पर पूर्व Prime Minister लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.

लाल बहादुर शास्त्री ने 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 तक India के Prime Minister के रूप में कार्य किया. उन्होंने लोकप्रिय राष्ट्रीय नारा ‘जय जवान, जय किसान’ दिया था.

Prime Minister मोदी ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “ताशकंद में पूर्व Prime Minister लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की. हम एक ऐसे महान राजनेता को याद करते हैं जिनकी राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती है.”

उन्होंने ताशकंद में President भवन में उज्बेकिस्तान के President शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की और द्विपक्षीय संबंधों के पूरे आयाम की समीक्षा की.

President भवन में President मिर्जियोयेव के साथ व्यापार और निवेश, महत्वपूर्ण खनिज, रक्षा और सुरक्षा, नवाचार और स्टार्टअप, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और यूपीआई, स्वास्थ्य सेवा और फार्मास्यूटिकल्स, कृषि, शिक्षा, पर्यटन, अंतरिक्ष और जन-संबंधों पर व्यापक चर्चा की गई.

Prime Minister मोदी ने उज्बेकिस्तान से India को यूरेनियम की आपूर्ति के लिए दीर्घकालिक समझौते की दिशा में हुई प्रगति का स्वागत किया और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया.

यात्रा के बाद Prime Minister मोदी ने उज्बेकिस्तान का आभार भी जताया. social media पोस्‍ट पर पीएम मोदी ने ल‍िखा, ”उज्बेकिस्तान का धन्यवाद!”

एवाई/एएस