
ताशकंद, 30 अगस्त . उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद स्थित पूर्व Prime Minister लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पर Sunday को पीएम Narendra Modi ने पुष्पांजलि अर्पित की.
विदेश मंत्रालय ने एक्स पोस्ट के जरिए जानकारी साझा की. लिखा, “Prime Minister मोदी ने भूतपूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के स्मारक पर पुष्प अर्पित किए. शास्त्री जी का जीवन सादगी, साहस और देश के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है. उनका कालजयी नारा ‘जय जवान, जय किसान’ आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है.”
Prime Minister Narendra Modi 29 से 30 अगस्त 2026 तक उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा पर हैं. Saturday को ताशकंद हवाई अड्डे पर उज्बेकिस्तान के President शौकत मिर्जियोयेव ने Prime Minister मोदी का भव्य स्वागत किया. Sunday को उज्बेकिस्तान ने अपने सर्वोच्च राज्य सम्मान ‘ओली दाराजली दोस्तलिक’ ऑर्डर से सम्मानित किया.
मोदी-मिर्जियोयेव के बीच ताशकंद में द्विपक्षीय बैठक हुई. बैठक में भारत-उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम सप्लाई पर चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों पर द्विपक्षीय चर्चा की. वहीं, 2030 तक सालाना द्विपक्षीय व्यापार को 5 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा. फिलहाल दोनों देशों के बीच व्यापार 1 अरब डॉलर से ज्यादा है.
बैठक के बाद पीएम ने मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने बताया कि दोनों देश रक्षा क्षेत्र में सीधा सहयोग, मिलकर हथियारों का उत्पादन और नई तकनीक विकसित करेंगे. दोनों पक्षों ने माना है कि आतंकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद दोनों के लिए गंभीर खतरा हैं, जिनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रखने पर सहमति बनाई है. दोनों पक्षों ने माना कि India और उज्बेकिस्तान के रिश्तों की मजबूत नींव साझी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत में निहित है.
दोपहर बाद पीएम मोदी ताशकंद स्थित India के दूसरे Prime Minister लाल बहादुर शास्त्री की याद में बने स्मारक स्थल पहुंचे. आधिकारिक साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह स्मारक ताशकंद के केंद्र में स्थित है, और इसके पास की सड़क का नाम भी ‘शास्त्री स्ट्रीट’ है. पूर्व Prime Minister का निधन ‘ताशकंद समझौते’ के अगले दिन 11 जनवरी 1966 को ताशकंद में ही हुआ था.
उनकी याद में 1976 में इस कांस्य प्रतिमा (बस्ट) और स्मारक का अनावरण किया गया था. इसे मशहूर उज्बेक मूर्तिकार याकोव शापिरो ने बनाया था. ताशकंद में लाल बहादुर शास्त्री सेंटर फॉर इंडियन कल्चर भी संचालित होता है, जो दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करता है.
उज्बेकिस्तान के बाद पीएम मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक जाएंगे.
–
केआर/
Skip to content