ईश्वरीय प्रजापिता विश्वविद्यालय की बहनों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को बांधी राखी

Bhopal 28 अगस्त Madhya Pradesh में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है. बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांध रही हैं और सुख, समृद्धि की कामना कर रही हैं .ईश्वरीय प्रजापिता विश्वविद्यालय से जुड़ी बहनों ने Chief Minister मोहन यादव को राखी बांधी . Chief Minister मोहन यादव को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय प्रजापिता विश्वविद्यालय से जुड़ी बहनों ने Chief Minister निवास पहुंचकर राखी बांधी.

Chief Minister यादव को आशीर्वाद स्वरूप ब्रह्मकुमारी बहनों ने एक स्लोगन कार्ड दिया जिसमें कहा गया है कि आप समर्थ संकल्पों के माध्यम से व्यर्थ के विषयों को समाप्त करने वाली श्रेष्ठ आत्मा हैं. Chief Minister यादव को माउंट आबू स्थित ब्रह्मकुमारी संस्था के मुख्यालय में 18 से 20 सितंबर तक होने वाली माइंड बॉडी मेडिसिन संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का आमंत्रण भी दिया गया.

यह संगोष्ठी ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा ग्लोबल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित की जा रही है. Chief Minister मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

Chief Minister मोहन यादव ने कहा है कि यह भाई-बहन के आत्मीय रिश्ते का पर्व है, जो बचपन की मीठी यादों से लेकर जीवन के हर पड़ाव तक स्नेह, अपनत्व और विश्वास से जुड़ता है. यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए, यही मंगलकामना है.

एसएनपी/पीएम