
New Delhi, 3 सितंबर . विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु, ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव के जन्मदिवस के अवसर पर Union Minister नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने उनको बधाई दी है.
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पद्म विभूषण सद्गुरू जग्गी वासुदेव जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं.”
योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु, ईशा फाउंडेशन के संस्थापक, ‘पद्म विभूषण’ सद्गुरु को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. आध्यात्मिक चेतना के जागरण, प्रकृति संरक्षण तथा लोक-कल्याण के प्रति आपका समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि आप उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन के साथ अपनी साधना, सेवा और ज्ञान से मानवता को निरंतर आलोकित करते रहें.
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने social media पर लिखा, “प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु एवं ईशा फाउंडेशन के संस्थापक, पद्म विभूषण से सम्मानित श्री सद्गुरु जग्गी वासुदेव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. योग, साधना और आध्यात्मिक चेतना के माध्यम से आप असंख्य लोगों को आंतरिक शांति और मानव कल्याण के भाव से जोड़ रहे हैं. भारतीय आध्यात्मिक परंपरा को विश्वभर तक पहुंचाने में आपका योगदान महत्वपूर्ण है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करती हूं.
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने social media पर लिखा, “ईशा फाउंडेशन के संस्थापक, प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु, ‘पद्म विभूषण’ सद्गुरु को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपकी प्रेरणादायी वाणी और मार्गदर्शन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सेवा और समरसता का प्रकाश फैलाते रहें. बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव मौर्य ने social media पर लिखा, “ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु श्री जग्गी वासुदेव जी महाराज, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! देवाधिदेव महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं.”
बिहार Government में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “महान विचारक, योगी एवं ईशा फाउंडेशन के संस्थापक, पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित सद्गुरु जग्गी वासुदेव जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं.”
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने social media पोस्ट में लिखा, “पद्म विभूषण से सम्मानित ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना करता हूं.
–
एसडी/
Skip to content