
तेहरान, 29 सितंबर . ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि तेहरान ने कतर के मध्यस्थों के जरिए सात सूत्रीय प्रस्ताव चर्चा के लिए एक बार फिर अमेरिका के समक्ष भेजा है, अमेरिका के अंतिम आधिकारिक जवाब का इंतजार है. अराघची ने कहा कि ईरान का रुख साफ है कि वह युद्ध के लिए भी तैयार है और कूटनीतिक समाधान के लिए भी.
ईरान की मेहर समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, Monday को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपनी न्यूयॉर्क यात्रा के मुख्य उद्देश्यों के बारे में पत्रकारों से बात की. उन्होंने कहा कि उनका मकसद युद्ध और खास तौर पर होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान का रुख दुनिया के सामने रखना है.
ईरानी पत्रकारों से बात करते हुए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका युद्ध चाहता है, ईरान नहीं. ईरान का रुख साफ है कि वह युद्ध के लिए भी तैयार है और कूटनीतिक समाधान के लिए भी.
मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, अराघची ने कहा कि कुछ शर्तें हैं, होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए इन शर्तों को पूरा करना होगा. उन्होंने कहा कि ईरान का उद्देश्य इन शर्तों को अमेरिका के साथ-साथ दूसरे देशों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय तक पहुंचाना है, ताकि यह साफ हो सके कि ईरान के पास एक योजना है और उसकी शर्तें पूरी तरह उचित और तर्कसंगत हैं.
उन्होंने कहा कि अगर अमेरिकी दावा करते हैं कि वे किसी समझौते या शांतिपूर्ण समाधान की तलाश में हैं, तो हमने यह समाधान उनके सामने रख दिया है.
अराघची ने कहा कि अब सभी के सामने यह साफ है कि ईरान ने तमाम दबाव और उस पर थोपे गए युद्धों के बावजूद कूटनीति के स्तर पर अपना रुख, तर्क और समाधान पेश किया है.
मेहर न्यूज के अनुसार, उन्होंने कहा कि जिस तरह ईरान युद्ध के लिए तैयार है, उसी तरह वह कूटनीति के लिए भी तैयार है. उन्होंने कहा कि हमारी योजना, जिसे सात सूत्री योजना के नाम से जाना गया, कतर की मध्यस्थता के जरिए अमेरिकियों तक पहुंचाई गई है. हम मध्यस्थों के जरिए अमेरिका के आधिकारिक जवाब का इंतजार कर रहे हैं.
अराघची ने बताया कि Monday को कतर के एक मध्यस्थ ने एक बार फिर ईरानी पक्ष से मुलाकात की. इस दौरान इस बात पर चर्चा हुई कि ईरान की शर्तों को किस तरह पूरा किया जा सकता है.
उन्होंने कहा कि उनके पास कुछ सुझाव थे और हमने उन पर चर्चा की. वे इन सुझावों को फिर से अमेरिकी पक्ष के सामने रखेंगे. इसके बाद अमेरिका का अंतिम जवाब हमें दिया जाएगा.
–
एवाई/एएस
Skip to content