ईरान की संवर्धित परमाणु सामग्री देश से बाहर नहीं जाएगी: मोहसीन रेजाई

तेहरान, 11 नवंबर . ईरान ने एक बार फ‍िर अपने संवर्धित (एनरिच्ड) पर‍माणु पदार्थ के बचाव की बात दोहराई. ईरान का कहना है क‍ि वह अपने परमाणु संवर्धित पदार्थ को देश से बाहर नहीं जाने देगा. सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसीन रेजाई ने चेतावनी दी है कि किसी भी नए अमेरिकी हमले का जवाब दिया जाएगा. साथ ही अमेर‍िका के बातचीत के दावे को झूठ बातया.

इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) की र‍िपोर्ट के अनुसार, मोहसिन रेजाई ने देश के संवर्धित (एनरिच्ड) परमाणु पदार्थ का बचाव किया. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने फिर कोई हमला किया तो ईरान उसकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएगा, चाहे वे ईरान से काफी दूर ही क्यों न हों.

लेबनान के टीवी नेटवर्क अल मयादीन से बातचीत में रेजाई ने कहा कि ईरान ने अपने रूसी साझेदारों को साफ तौर पर बता दिया है कि सभी संवर्धित परमाणु सामग्री देश के अंदर ही रखी जाएगी और उसका इस्तेमाल घरेलू जरूरतों के लिए किया जाएगा.

उन्होंने कहा, “हमें परमाणु ऊर्जा से चलने वाले जहाजों और पनडुब्बियों को डिजाइन करने के लिए संवर्धित सामग्री की जरूरत है.”

आईआरएनए की र‍िपोर्ट के अनुसार, रेजाई ने दावा किया कि ईरान साइबर युद्ध की क्षमता के मामले में काफी आगे पहुंच चुका है. उनके अनुसार, ईरान अब अमेरिकी ड्रोन पर नियंत्रण हासिल कर उन्हें उतरने के लिए मजबूर करने की क्षमता रखता है.

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म होना, खासकर लेबनान में, ईरान की बुनियादी शर्तों में शामिल है.

आईआरएनए की र‍िपोर्ट के अनुसार, Tuesday हुई इस बातचीत में रेजाई ने बताया कि तेहरान ने वॉशिंगटन के सामने सात शर्तें रखी हैं और अब वह उनके स्पष्ट और सीधे जवाब का इंतजार कर रहा है. उन्होंने कहा कि अमेरिका की शुरुआती प्रतिक्रिया पर्याप्त नहीं थी और वॉशिंगटन भ्रामक तरीके से काम करता है.

रेजाई ने कहा कि ईरान की सातों शर्तें ईरानी जनता के अधिकारों पर आधारित हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जब तक इन शर्तों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक होर्मुज स्‍ट्रेट बंद रहेगा.

उन्होंने अपने और अमेरिकी उपPresident जेडी वेंस के बीच किसी संभावित मुलाकात की खबरों को पूरी तरह निराधार बताया.

आईआरएनए के अनुसार, रेजाई ने कहा कि अमेरिका का यह दावा कि ईरान के साथ बातचीत जारी है और कतर में बैठक होने वाली है, ‘झूठ’ है. उनके मुताबिक, ऐसी खबरें आर्थिक दबाव को कम दिखाने और तेल की कीमतों को नीचे लाने के मकसद से फैलाई जा रही हैं.

–

एवाई/डीकेपी