
तेहरान, 4 अक्टूबर . ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने पिछले पांच दिनों में होर्मुज स्ट्रेट में नियमों का उल्लंघन करने वाले कम से कम सात तेल टैंकरों को निशाना बनाया है.
ईरान की अर्ध-सरकारी फार्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आईआरजीसी नौसेना हर दिन औसतन एक से ज्यादा तेल टैंकर को निशाना बना रही है. यह घटनाएं ऐसे समय हुई हैं, जब अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप बार-बार दावा कर रहे हैं कि ‘होर्मुज स्ट्रेट खुला है और अमेरिका के नियंत्रण में है.’
फार्स ने स्वतंत्र सैन्य मामलों के ऑब्जर्वर ‘मेन्चओसिंट’ के हवाले से बताया कि Friday को होर्मुज स्ट्रेट में दो तेल टैंकरों में विस्फोट हुआ. इनमें से एक जहाज को जलडमरूमध्य में प्रवेश करते समय और दूसरे को वहां से बाहर निकलते समय निशाना बनाया गया.
सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मेन्चओसिंट’ ने यह भी कहा कि इससे पहले के चार दिनों में कुवैत के दो तेल टैंकर अल फंटास और काजिमाह के साथ संयुक्त अरब अमीरात के तीन जहाज सिंदबाद, मर्सिन प्रॉस्पेरिटी और अल रुवाइस भी होर्मुज स्ट्रेट में हमलों का शिकार हुए.
इस बीच, अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने Saturday को कहा कि ईरान के साथ युद्ध ‘बहुत जल्द’ खत्म हो जाएगा. उन्होंने दावा किया कि संघर्ष खत्म होने के बाद तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट आएगी. ट्रंप ने ईरान को सैन्य और आर्थिक रूप से कमजोर भी बताया.
टेक्सास पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत और बाद में डेंटन में पीटरबिल्ट मोटर्स की एक फैक्ट्री के दौरे के दौरान ट्रंप ने कहा कि यह ईरान को तय करना है कि संघर्ष किस तरह खत्म होगा.
ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, “ईरान के साथ यह मामला बहुत जल्द किसी न किसी तरह खत्म होने वाला है. वहां महंगाई 301 प्रतिशत है. उनके पास पैसा नहीं है, उनकी करेंसी की हालत खराब है. उनकी सेना हार चुकी है, नौसेना खत्म हो चुकी है, वायुसेना खत्म हो चुकी है, सब कुछ खत्म हो चुका है.”
उन्होंने कहा, “किसी न किसी तरह यह बहुत जल्द खत्म होने वाला है. और जब यह खत्म होगा, तो तेल की कीमतें बहुत तेजी से नीचे आएंगी.”
–
एवाई/एएस
Skip to content