
New Delhi, 26 नवंबर . कांग्रेस नेता और Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जब भी विदेश में किसी विश्वविद्यालय, Political मंच या सार्वजनिक कार्यक्रम में India की राजनीति, अर्थव्यवस्था, लोकतंत्र और विदेश नीति पर अपनी बात रखते हैं, उनके बयानों को लेकर देश में Political विवाद खड़ा हो जाता है. वर्ष 2026 में भी अमेरिका के दौरे के दौरान राहुल गांधी के कुछ बयानों ने सियासी बहस को तेज किया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन पर विदेशी मंचों से India की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस ने इन बयानों को Government की नीतियों और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विपक्ष की आलोचना बताया.
राहुल गांधी का नवंबर 2026 का अमेरिका दौरा इस Political विवाद का प्रमुख केंद्र रहा. न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी और शिकागो यूनिवर्सिटी में छात्रों तथा शिक्षाविदों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने India की अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था, चुनावी प्रक्रिया और विदेश नीति को लेकर कई टिप्पणियां कीं. इन बयानों के बाद भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी और राहुल गांधी पर विदेशी धरती से India के खिलाफ बयान देने का आरोप लगाया.
कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि India आर्थिक संकट की स्थिति में है. उन्होंने बेरोजगारी, उद्योगों की स्थिति और शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं का उल्लेख किया. राहुल गांधी ने केंद्र Government की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘स्टार्टअप इंडिया’ जैसी पहलों पर भी सवाल उठाए और कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था का मॉडल पिछले करीब एक दशक से अपेक्षित परिणाम नहीं दे रहा है.
उन्होंने चुनावी प्रक्रिया को लेकर अपने ‘वोट चोरी’ के आरोप भी दोहराए. राहुल गांधी ने मतदाता सूची से बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए जाने और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया. उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए. इन आरोपों पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी विदेश में India की अर्थव्यवस्था और लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर गलत तथा भ्रामक बातें कर रहे हैं.
भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के आर्थिक दावों को खारिज करते हुए कहा कि India दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है और अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भी देश की आर्थिक वृद्धि को लेकर सकारात्मक आकलन कर रही हैं. भाजपा ने उनके बयानों को India की अंतरराष्ट्रीय छवि को कमजोर करने वाला बताया.
इसके साथ ही, अमेरिका के शिकागो में यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने India की वैश्विक भूमिका और विदेश नीति पर भी टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि वैश्विक मामलों में India की भूमिका पहले की तुलना में कमजोर हुई है और देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मुद्दों में सक्रिय भूमिका निभाने के बजाय पीछे दिखाई दे रहा है. उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत तथा वैश्विक घटनाक्रम के संदर्भ में Pakistan की भूमिका का उल्लेख करते हुए India की कूटनीतिक स्थिति पर सवाल उठाए.
राहुल गांधी ने कहा कि India का आकार और उसकी ऐतिहासिक स्थिति उसे वैश्विक मामलों में प्रभावी भूमिका निभाने का अवसर देती है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में देश उस भूमिका को पूरी तरह निभाता दिखाई नहीं दे रहा है. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi की विदेश नीति की भी आलोचना की और कहा कि वैश्विक नेताओं के साथ व्यक्तिगत संबंधों पर आधारित नीति से India की व्यापक रणनीतिक भूमिका प्रभावित हो सकती है.
शिकागो में उन्होंने भारतीय लोकतंत्र को लेकर भी टिप्पणी की. राहुल गांधी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में समस्याओं और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अपने आरोपों का उल्लेख किया. इन टिप्पणियों के बाद भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी मंचों पर India के लोकतंत्र को कमजोर और समस्याग्रस्त बताकर देश की छवि खराब कर रहे हैं.
विदेश में राहुल गांधी के बयानों को लेकर विवाद केवल 2026 तक सीमित नहीं रहा है. इससे पहले भी उनके विदेश दौरों के दौरान दिए गए भाषण और टिप्पणियां भारतीय राजनीति में चर्चा का विषय बन चुकी हैं.
मार्च 2023 में ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में राहुल गांधी ने भारतीय लोकतंत्र, संसद, विपक्ष और मीडिया की स्थिति को लेकर टिप्पणी की थी. उन्होंने India में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव और विपक्ष को अपनी बात रखने में कठिनाइयों का दावा किया था. उस समय भी भाजपा ने उनके बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी और आरोप लगाया था कि राहुल गांधी विदेश में India की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बदनाम कर रहे हैं. कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि राहुल गांधी लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रख रहे हैं.
दिसंबर 2025 में जर्मनी के बर्लिन में एक कार्यक्रम के दौरान भी राहुल गांधी ने भारतीय लोकतांत्रिक संस्थाओं, चुनावी प्रक्रिया और केंद्र Government की नीतियों पर सवाल उठाए थे. उन्होंने चुनावों में कथित अनियमितताओं और संस्थाओं पर दबाव के आरोपों का उल्लेख किया था. इस बयान को लेकर भी भाजपा ने Political प्रतिक्रिया दी थी.
–
डीएससी
Skip to content