ईयर एंडर 2026 : एसआईआर बना देश का सबसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा, सड़क से संसद तक दिखा सियासी घमासान

New Delhi, 27 नवंबर . साल 2026 वैश्विक तनाव के बीच कई घरेलू Political घटनाक्रम का भी साक्ष्य रहा, जिसमें मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) देश का एक महत्वपूर्ण Political मुद्दा बना. विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर उठाते हुए Government को घेरने का काम किया और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाया. वहीं सत्ता पक्ष ने इसे जरूरी प्रक्रिया बताते हुए विपक्ष पर लोगों का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया.

साल की शुरुआत में किसी ने नहीं सोचा था कि मतदाता सूची का एक तकनीकी पुनरीक्षण देश की सबसे बड़ी Political लड़ाई बन जाएगी, लेकिन बिहार से शुरू हुआ एसआईआर का विवाद देखते ही देखते राष्ट्रीय मुद्दा बन गया, Supreme Court तक पहुंचा, संसद में हंगामा हुआ, सड़कों पर रैलियां हुईं और आखिर में चुनाव आयोग को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा.

चुनाव आयोग ने जून 2025 में बिहार के मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) करवाने की घोषणा की थी. चुनाव आयोग ने इसे वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण करार दिया. ईसीआई का तर्क था कि मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं को बनाए रखना और अपात्र नामों को हटाना है. मृत, डुप्लिकेट, दूसरे राज्य में शिफ्ट हो चुके और विदेशी नागरिकों के नाम हटाना जरूरी है, ताकि एक व्यक्ति एक ही वोट डाल सके.

वहीं, देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इसे वोट चोरी बताया. विपक्ष का आरोप था कि इस प्रक्रिया की आड़ में व्यवस्थित तरीके से गरीब, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और प्रवासी मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं.

एसआईआर का यह विवाद उच्चतम न्यायालय की चौखट पर भी पहुंचा. लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने एसआईआर को संवैधानिक रूप से वैध करार दिया. कोर्ट ने कहा कि ईसीआई को मतदाता सूची को शुद्ध करने का अधिकार है, लेकिन यह प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए. किसी भी वैध मतदाता को मतदान से वंचित नहीं किया जा सकता. कोर्ट के फैसले के बाद भी Political विवाद थमा नहीं, बल्कि और बढ़ गया.

दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ने 29 सितंबर को एक प्रस्ताव पास किया जिसमें बताया गया था कि एसआईआर के कारण अब तक 13 करोड़ 30 लाख भारतीयों के नाम मतदाता सूचियों से हटा दिए गए हैं. विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में मतदाता सूची से करोड़ों मतदाताओं के नाम हटाए गए. विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर एसआईआर के जरिए सत्तापक्ष को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है, जिसे चुनाव आयोग और भाजपा दोनों ने खारिज किया. चुनाव आयोग ने एक बार फिर साफ किया कि हटाए गए नामों में ज्यादातर मृत, डुप्लिकेट या स्थानांतरित मतदाताओं के थे.

आयोग ने कहा कि वह किसी भी वैध मतदाता को बाहर नहीं करना चाहता, लेकिन विपक्ष का कहना था कि आंकड़े ही सबसे बड़ा सवाल खड़ा करते हैं. अगर 13 करोड़ से ज्यादा नाम कटे हैं तो उनमें से कितने सच में अपात्र थे और कितने वैध थे, इसका स्वतंत्र ऑडिट होना चाहिए.

बिहार में एसआईआर संपन्न होने के बाद दूसरे चरण में पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश समेत नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया हुई. वहीं, तीसरे चरण में कर्नाटक और Maharashtra समेत 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर करवाने की घोषणा हुई. तीसरे चरण के बाद Himachal Pradesh, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ही ऐसे क्षेत्र बचे हैं, जो एसआईआर से अछूते हैं.

एसआईआर प्रक्रिया जैसे-जैसे नए राज्यों में पहुंचा, विवाद भी नया रूप लेता गया. पश्चिम बंगाल में क्षेत्रीय पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इसे बंगाली मतदाताओं के खिलाफ साजिश बताया. उत्तर प्रदेश में Samajwadi Party (टीएमसी) ने कहा कि यादव, मुस्लिम और पिछड़े मतदाताओं को टारगेट किया जा रहा है. इसी तरह के आरोप Maharashtra और कर्नाटक में भी विपक्ष ने लगाए. दूसरी ओर भाजपा ने कहा कि विपक्ष एसआईआर का विरोध इसलिए कर रहा है, क्योंकि वह घुसपैठियों और फर्जी वोटरों के सहारे चुनाव जीतना चाहता है.

वहीं, इस मुद्दे के केंद्र में रही चुनाव आयोग ने 2 अक्टूबर को इससे जुड़ी प्रेस रिलीज जारी की. इसमें कहा गया है कि बूथ लेवल ऑफिसर यानी बीएलओ, मौजूदा मतदाता सूची की एसआईआर से पहले की मतदाता सूची से तुलना करेंगे और ऐसे मतदाताओं की पहचान करेंगे, जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं है. ऐसे मतदाताओं की एक सूची तैयार की जाएगी. यह आयोग की रणनीति में बड़ा बदलाव माना गया.

अपने कामकाज के तरीके को लेकर भारी आलोचना झेल रहे भारतीय चुनाव आयोग ने कहा है कि जिन लोगों के नाम एसआईआर प्रक्रिया के दौरान वोटर लिस्ट से कट गए, उन्हें दोबारा वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाए गए. ऐसे युवा जिनके नाम एसआईआर प्रक्रिया के दौरान वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो सके, वे भी इन विशेष अभियानों के जरिए वोट देने का हक हासिल कर सकेंगे. आयोग ने साफ किया कि छूट गए लोगों के नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा.

इस मुद्दे पर विपक्ष ने दिल्ली में वोट बचाओ, देश बचाओ रैली की. विपक्ष की 1 नवंबर को रामलीला मैदान में एसआईआर में अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ी रैली में विपक्ष के प्रमुख दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया. इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी, Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन, तेलंगाना के Chief Minister रेवंत रेड्डी और राजद नेता तेजस्वी यादव समेत कई वरिष्ठ नेता पहुंचे.

जवाब में दिल्ली में विपक्षी दलों के वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च के बीच भाजपा भी जवाबी प्रदर्शन किया. भाजपा ने विपक्ष के रुख को सिख समुदाय का अपमान बताया. उन्होंने विपक्ष के 1 नवंबर की रैली को 1984 के सिख दंगों से जोड़ा और कांग्रेस पर सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया.

आयोग द्वारा लिए गए कई सुधारात्मक फैसलों के बाद भी चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध कम होता नहीं दिख रहा है. शुरुआत में कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन किए. बाद में धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा करवाने में सफल हो चुकी कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) भी इस मुद्दे में कूद पड़ी और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए देशव्यापी प्रदर्शन करने की बात की.

साल 2026 ने यह साफ कर दिया कि India में मतदाता सूची अब सिर्फ एक प्रशासनिक दस्तावेज नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी Political लड़ाई का मैदान बन चुकी है. एसआईआर ने एक तरफ चुनाव आयोग की साख पर सवाल खड़े किए तो दूसरी तरफ विपक्ष को एकजुट होने का एक साझा मुद्दा दिया. आने वाले साल में भी यह मुद्दा चुनावों में गूंजता रहेगा. सवाल यही रहेगा कि सूची शुद्ध हो, लेकिन कोई भी भारतीय अपने वोट के अधिकार से वंचित न हो.

–

एससीएच/