
New Delhi/कोलकाता, 7 सितंबर . Enforcement Directorate (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद नदीमुल हक से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी से जुड़े सूत्रों ने Monday सुबह जानकारी दी कि एजेंसी ने दिल्ली, रांची और कोलकाता में सात अलग-अलग जगह पर कार्रवाई की है.
यह मामला सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली सामग्री के प्रकाशन/प्रसार से जुड़े आरोपों से संबंधित है. इसमें गैर-कानूनी लेन-देन, बिना हिसाब-किताब वाले नकद लेन-देन और संदिग्ध स्रोतों से फंडिंग के आरोप भी शामिल हैं. इसी सिलसिले में ईडी ने विधाननगर Police कमिश्नरेट की ओर से दर्ज First Information Report के आधार पर ईसीआईआर दर्ज किया था.
गौरतलब है कि हाल ही में ईडी मनी-लॉन्ड्रिंग के कई मामलों को लेकर पश्चिम बंगाल में फिर से सक्रिय है. इससे पहले, ईडी की एक टीम Sunday सुबह से उत्तरी कोलकाता में शेयर ट्रेडिंग और मनी मार्केट के काम से जुड़े एक बिजनेस परिवार के घर पर तलाशी अभियान चलाया. इस छापेमारी में सेंट्रल आर्म्ड Police फोर्स (सीएपीएफ) के जवानों के बजाय ईडी टीम के साथ कोलकाता Police के जवान मौजूद थे.
पता चला है कि केंद्रीय एजेंसी के पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय के ईडी अधिकारियों की एक टीम पहले फूलबागान Police स्टेशन पहुंची थी, जिसके अधिकार क्षेत्र में बिजनेस परिवार का घर आता है. वहां जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ईडी के अधिकारियों और फूलबागान थाने की Police टीम कांकुरगाछी में स्थित ‘शिवम’ भवन पहुंची.
वहीं, 3 सितंबर को ईडी अधिकारियों ने कोलकाता में कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया. यह एक प्राइवेट कंपनी की ओर से कथित तौर पर 290 करोड़ रुपए के बैंक-लोन धोखाधड़ी से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग की जांच का हिस्सा था.
प्राइवेट कंपनी ने Jharkhand में 66 एमडब्ल्यू का पावर प्लांट लगाने के लिए बैंकों से लोन लिया था. आरोप है कि लोन की रकम को ग्रुप की दूसरी कंपनियों और निजी इस्तेमाल के लिए ‘डायवर्ट’ कर दिया गया था.
–
डीसीएच/
Skip to content