ईडी के प्रवर्तन अधिकारी और हेड कांस्टेबल 5 लाख रुपए रिश्वत मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई

Lucknow, 23 अक्टूबर . केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में Enforcement Directorate (ईडी) के Lucknow जोन कार्यालय के एक प्रवर्तन अधिकारी और एक हेड constable को गिरफ्तार किया है. दोनों पर एक व्यक्ति के खिलाफ चल रहे ईडी मामले में मदद करने के एवज में रिश्वत मांगने और लेने का आरोप है.

सीबीआई ने इस मामले में 23 अक्टूबर 2026 को हेड constable और ईडी के अन्य अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था.

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ईडी के हेड constable ने शिकायतकर्ता के पिता से रिश्वत की मांग की थी. शिकायतकर्ता के पिता को अगस्त और सितंबर 2026 में ईडी, Lucknow जोन की ओर से दो समन जारी किए गए थे.

आरोप है कि मामले में राहत दिलाने और पक्ष में कार्रवाई कराने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी.

मामले की जांच के बाद सीबीआई ने 23 अक्टूबर को जाल बिछाकर कार्रवाई की. एजेंसी ने ईडी के हेड constable को 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया.

सीबीआई के अनुसार, हेड constable यह रकम ईडी के प्रवर्तन अधिकारी की ओर से ले रहा था. आरोप है कि शिकायतकर्ता के पिता को ईडी के मामले में फायदा पहुंचाने के बदले यह रिश्वत ली जा रही थी.

कार्रवाई के बाद सीबीआई ने हेड constable और प्रवर्तन अधिकारी दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

सीबीआई ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है और रिश्वतखोरी के पूरे नेटवर्क तथा अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

सीबीआई ने बयान में कहा कि भ्रष्ट लोकसेवकों के खिलाफ की गई यह कार्रवाई भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की एजेंसी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

एजेंसी ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने या भ्रष्टाचार से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो उसकी शिकायत सीबीआई से करें, ताकि ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके.

–

एएमटी/एमएस