
New Delhi, 6 सितंबर . राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में गिरी कई मंजिला इमारत से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और नौ लोगों को अब तक बचाया जा चुका है. दिल्ली यूनिवर्सिटी ने इस घटना पर दुख जताया है और हर संभव मदद का आश्वसन किया है.
डीयू ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना से हमें गहरा दुख और अफसोस है. हमारी संवेदनाएं प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों के साथ हैं. हम मलबे में फंसे सभी लोगों के सुरक्षित बाहर निकलने की प्रार्थना करते हैं और अपने छात्रों की हर संभव मदद के लिए तैयार हैं.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Sunday को दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने की घटना पर दुख जताया और राहत कार्यों के बारे में दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता से बात की.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश में नवीन ने कहा कि दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की दुखद घटना बहुत चिंताजनक है. हालात का जायजा लेने के लिए दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता जी से बात की.
उन्होंने आगे कहा कि राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं और घायलों को तुरंत मेडिकल मदद देने की हर संभव कोशिश की जा रही है. इस मुश्किल घड़ी में प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना कर रहा हूं.
Chief Minister रेखा गुप्ता के साथ-साथ, उपGovernor तरनजीत सिंह संधू और Police के विशेष आयुक्त (कानून-व्यवस्था) नीरज ठाकुर ने बचाव कार्य की निगरानी के लिए सत्य निकेतन में घटना स्थल का दौरा किया.
Chief Minister कार्यालय (सीएमओ) ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में कहा कि Chief Minister रेखा गुप्ता सत्य निकेतन, आरके पुरम में घटना स्थल पर मौजूद हैं और वरिष्ठ अधिकारियों व संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर बचाव कार्य पर बारीकी से नजर रख रही हैं.
बयान में आगे कहा गया कि सभी एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और आपस में मिलकर काम कर रही हैं. बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है. राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं.
Chief Minister ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण इमारत गिरने की घटना स्थल पर युद्धस्तर पर बचाव और आपातकालीन प्रतिक्रिया अभियान चल रहे हैं… एनडीआरएफ, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली Police, डीडीएमए, एमसीडी, सीएटीएस और नागरिक सुरक्षा की टीमें मौके पर मौजूद हैं.
–
एमएस/
Skip to content