
Mumbai , 2 सितंबर . Actress राशि खन्ना धीरे धीरे अब हिंदी सिनेमा में अपनी धाक जमाकर रही हैं. Actress ने बताया कि उन्होंने हाल ही में ‘द मिडनाइट लाइब्रेरी’ पढ़ी, जिसने उनके नजरिए को बदलकर रख दिया है.
Actress राशि खन्ना ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे ‘द मिडनाइट लाइब्रेरी’ पढ़ती नजर आ रही हैं. Actress का कहना है कि इस किताब ने उनके जीवन में थेरेपी की तरह काम किया है.
तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, “‘द मिडनाइट लाइब्रेरी- मैट हेग की किताब’. ये किताब मुझे एक थेरेपी की तरह लगी, जिसके बारे में मुझे पता ही नहीं था कि मुझे इसकी जरूरत है.”
Actress ने बताया कि इस किताब ने उनके जीवन को उन पहलुओं पर सोचने पर मजबूर किया है, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा ही नहीं था. उन्होंने लिखा, “इसने मुझे सोचने पर मजबूर किया कि हम कितनी आसानी से उन जिंदगियों को अच्छा समझ लेते हैं जो हम जी सकते थे और उन फैसलों पर पछताते हैं जो हमने नहीं लिए, बिना ये जाने कि क्या वो जिंदगियां सच में बेहतर होतीं.
Actress ने आखिरी में लिखा, “हमें सिर्फ एक ही जिंदगी मिलती है और हम इसे अपने फैसलों से बनाते रहते हैं और शायद जिंदगी का मतलब ये सोचना नहीं है कि हम कौन बन सकते थे, बल्कि उस इंसान को पूरी तरह से जीना है जो हम बन रहे हैं.”
‘द मिडनाइट लाइब्रेरी’, ब्रिटिश लेखक मैट हेग का एक अत्यंत लोकप्रिय और विश्व स्तर पर प्रशंसित उपन्यास है, जो अगस्त 2020 में प्रकाशित हुआ था. यह पुस्तक जीवन के अर्थ, पछतावे और उम्मीद पर आधारित है. इस पुस्तक को वर्ष 2020 का गुडरीड्स च्वाइस अवॉर्ड (फिक्शन) मिला था.
Actress राशि खन्ना की बात करें, वह हाल ही में वेब सीरीज ‘लुक्खे’ में नजर आईं थी. राशि खन्ना ने इस सीरीज में ‘इंस्पेक्टर गुरबानी कौर’ का दमदार Policeवाला किरदार निभाया है. राशि के अलावा, इसमें लक्ष्यवीर सिंह सरन, पलक तिवारी और मशहूर रैपर किंग (अरिंदम चक्रवर्ती/अर्पण कुमार चंदेल) भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
यह सीरीज चंडीगढ़ की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो ड्रग्स, अंडरग्राउंड पंजाबी हिप-हॉप इंडस्ट्री और संगठित अपराध के इर्द-गिर्द घूमती है.
–
एनएस/पीएम
Skip to content