
इस्लामाबाद, 26 अगस्त . इस्लामाबाद के Pakistan इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात शिशुओं की मौत पर Prime Minister शहबाज शरीफ ने गहरा दुख जताते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए.
Pakistan के प्रमुख मीडिया संस्थान जियो टीवी के अनुसार, बचाव कार्य से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कथित तौर पर एयर-कंडीशनर का कंप्रेसर फटने से सुबह करीब 6:45 बजे नर्सरी में आग लगी. Pakistan Prime Minister कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में यह जानकारी साझा की.
Pakistan Prime Minister कार्यालय के अनुसार, Pakistan के Prime Minister मुहम्मद शहबाज शरीफ ने पीआईएमएस अस्पताल की नवजात शिशु इकाई (नर्सरी) में लगी आग की दुखद घटना पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है. इस हादसे में 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई. Prime Minister ने मासूम बच्चों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की.
Prime Minister शहबाज शरीफ ने इस दुखद आग की घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत जांच कराने के निर्देश दिए हैं.
पाकिस्तान पीएमओ के अनुसार, Prime Minister ने कहा कि बच्चों के साथ हुई ऐसी त्रासदी की भरपाई कभी नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की विस्तार से जांच की जानी चाहिए, जिम्मेदार लोगों की पहचान की जानी चाहिए और उनके खिलाफ सबसे कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.
उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना से उनका दिल बेहद दुखी है और वे माता-पिता के इस गहरे दर्द में बराबर के सहभागी हैं. खुदा शोक-संतप्त परिवारों को धैर्य प्रदान करे.
बचाव अधिकारियों ने बताया कि फायर फाइटिंग टीमों के अस्पताल पहुंचने और ऑपरेशन शुरू करने के बाद आग पर काबू पा लिया गया. आग बुझाने के बाद भी टीमें घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन करती रहीं ताकि आग के दोबारा भड़कने की कोई संभावना न रहे.
जिला प्रशासन ने बताया कि आपातकालीन कार्रवाई के तहत फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां और चार एम्बुलेंस तैनात की गईं. इस घटना ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था, खासकर कमजोर नवजात बच्चों वाले वार्ड में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिला प्रशासन ने आग लगने की परिस्थितियों की जांच के लिए अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया है.
–
एवाई/पीएम
Skip to content