इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम आज आएंगे भारत

नई द‍िल्‍ली, 9 सितंबर . इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम आज India पुहुंचेंगे. 50वें इमाम के रूप में यह उनकी पहली India यात्रा है. 9 से 15 सितंबर तक India दौरे रहेंगे. इस दौरान वह दिल्ली में वे President, Prime Minister, उपPresident, गृह मंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगे.

व‍िदेश मंत्रायल के अनुसार, आगा खान पंचम की यह India यात्रा उपPresident सीपी राधाकृष्णन के निमंत्रण पर हो रही है. प्रिंस रहीम आगा खान करीब एक सप्‍ताह तक India की यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान वो Ahmedabad, Mumbai और हैदराबाद भी जाएंगे.

हिज हाइनेस प्रिंस रहीम आगा खान पंचम 10 सितंबर को माननीय उपPresident से अहम बैठक में बातचीत करेंगे.

दिल्ली प्रवास के दौरान हिज हाइनेस आगा खान की माननीय President द्रौपदी मुर्मु और Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात भी प्रस्‍ताव‍ित है. इसके अलावा, वह गृह मंत्री और विदेश मंत्री से भी मिलेंगे.

इन बैठकों के अलावा India यात्रा के दौरान आगा खान पंचम Ahmedabad, Mumbai और हैदराबाद का भी दौरा करेंगे. इन शहरों में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क (एकेडीएन) विभिन्न विकास कार्यों और सामुदायिक पहलों से जुड़ा हुआ है.

आगा खान पंचम के रूप में इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम का पद संभालने के बाद यह हिज हाइनेस प्रिंस रहीम आगा खान पंचम की India की पहली यात्रा होगी.

प्रिंस आगा खान पंचम ने फरवरी 2025 में अपने पिता प्रिंस करीम आगा खान चतुर्थ के निधन के बाद 50वें इमाम का पद संभाला.

उस दौरान प्रिंस करीम अल-हुसैनी आगा खान चतुर्थ और शिया इस्माइली मुसलमानों के 49वें इमाम के इंतकाल की जानकारी इस्माइली धार्मिक समुदाय ने अपनी वेबसाइट्स पर दी थी.

आगा खान चतुर्थ ने अपना पूरा जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था. उन्होंने विश्व के सबसे गरीब और सबसे हाशिए पर रहने वाले समुदायों की मदद की है.

आगा खान ने वर्ष 1967 में ‘आगा खान फाउंडेशन’ की स्थापना की थी. यह फाउंडेशन अफ्रीका, एशिया, यूरोप, मध्य पूर्व और उत्तरी अमेरिका के 18 देशों में काम करता है. आगा खान फाउंडेशन ने उनके परिवार और विश्व भर के इस्माइली समुदाय के प्रति अपनी संवेदना जताई है.

एवाई/पीएम