
New Delhi, 14 नवंबर . भगवान श्रीकृष्ण के उपासक, इस्कॉन के संस्थापक भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की पुण्यतिथि पर Union Minister नितिन गडकरी, दिल्ली और Madhya Pradesh के Chief Minister समेत अन्य नेताओं ने याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है.
Union Minister नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में कहा, “इस्कॉन के संस्थापक अभय चरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी के स्मृति दिवस पर उन्हें विनम्र अभिवादन.”
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, गीता के दिव्य संदेश और सनातन संस्कृति की दिव्यता को पूरे विश्व में प्रसारित करने वाले इस्कॉन के संस्थापक, परम श्रद्धेय भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन.”
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, “इस्कॉन के संस्थापक एवं श्रीकृष्ण भक्ति के प्रचार-प्रसार के लिए जीवन समर्पित करने वाले परम पूज्य, अभय चरणारविन्द भक्ति वेदांत, स्वामी प्रभुपाद जी के निर्वाण दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. आध्यात्मिक चेतना और भक्ति के माध्यम से मानवता को सद्मार्ग दिखाने वाले उनके संदेश और प्रयास विश्व बंधुत्व और लोक कल्याण की प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “इस्कॉन के संस्थापक, श्रीमद्भगवद्गीता के अमृत संदेश और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति को विश्वभर में प्रसारित करने वाले परम पूज्य श्रील भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि. उन्होंने भक्ति को सेवा से, साधना को समर्पण से और विश्व को India की सनातन आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का अद्वितीय कार्य किया.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया, “भगवान श्रीकृष्ण जी की भक्ति का संदेश पूरे विश्व में पहुंचाने वाले इस्कॉन के संस्थापक श्रील भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! भगवान श्रीकृष्ण जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को धर्म, भक्ति एवं सेवा के मार्ग से जोड़ने में उनका अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने एक्स पर लिखा, “भगवान श्रीकृष्ण के संदेश को विश्वभर में प्रसारित करने वाले इस्कॉन (अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) के संस्थापक परम पूज्य श्रील भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन.”
Rajasthan के उपChief Minister प्रेमचंद बैरवा ने एक्स पर लिखा, “भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने वाले, इस्कॉन के संस्थापक श्रील भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन. उनकी भक्ति, त्याग और सेवा-भावना ने संपूर्ण विश्व में कृष्ण-भक्ति की ज्योति प्रज्वलित की. प्रभुपाद जी का योगदान मानवता के लिए सदैव प्रेरणा बना रहेगा.”
बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पोस्ट में कहा, “इस्कॉन के संस्थापक अभयचरणारविंद भक्ति वेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन.”
दिल्ली Government के मंत्री आशीष सूद ने एक्स पर लिखा, “विश्वभर में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और श्रीमद्भगवद्गीता के दिव्य संदेश का प्रसार करने वाले महान संत एवं आध्यात्मिक गुरु वामी प्रभुपाद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन. सनातन संस्कृति और वैदिक ज्ञान को विश्वभर में पहुंचाने के उनके अथक प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे. उनके विचार, आध्यात्मिक शिक्षाएं और भक्ति का मार्ग आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरित कर रहा है.”
–
ओपी/एएस
Skip to content