इशिता दत्ता ने शेयर कीं ‘दृश्यम 3’ की बीटीएस झलकियां, फिल्म के सभी कलाकार आए नजर

Mumbai , 6 अक्टूबर . Actress इशा दत्ता इन दिनों सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. Tuesday को Actress ने फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा किया.

Actress ने इंस्टाग्राम पर बीटीएस तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें फिल्म से जुड़ी झलकियां देखने को मिल रही हैं. इन तस्वीरों में निर्देशक अभिषेक पाठक समेत फिल्म के सभी कलाकार नजर आ रहे हैं. Actress ने लिखा, “टीम के साथ एक फोटो.”

अजय देवगन की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ का निर्देशन और लेखन अभिषेक पाठक ने किया है. ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ में इशिता दत्ता ने मुख्य किरदार विजय सालगांवकर (अजय देवगन) की बड़ी बेटी अंजू सालगांवकर का किरदार निभाया है. फिल्म में इशिता दत्ता के अभिनय और उनके किरदार को दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है.

फिल्म की बात करें तो उसको भी दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म ने पहले दिन ऐतिहासिक कमाई की. दर्शकों का कहना है कि फिल्म की कहानी फिल्म में इशिता दत्ता का रोल काफी दमदार और महत्वपूर्ण रहा है. सैम की मौत के बाद से उनके किरदार के मन में जो डर, तनाव और मानसिक आघात था, उसे उन्होंने पर्दे पर बहुत ही संजीदगी से उतारा है.

अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित फिल्म में अजय देवगन (विजय सलगांवकर), तब्बू (मीरा देशमुख), श्रिया सरन (नंदिनी), जयदीप अहलावत (राजवीर सिंह तोमर), रजत कपूर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.

यह फिल्म दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम कड़ी है, जो विजय सलगांवकर के परिवार और Police के बीच माइंड गेम के आखिरी अध्याय को समेटती है. इस बार मीरा देशमुख (तब्बू) और उनके पति (रजत कपूर) की मदद के लिए एसपी क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर (जयदीप अहलावत) के पास पहुंचते हैं, जिनके पास एक नया और मजबूत सबूत है. फिल्म का पहला हाफ राजवीर और विजय सालगांवकर के टकराव पर आधारित है जबकि दूसरा हाफ कोर्ट रूम ड्रामा और जबरदस्त क्लाइमेक्स में बदल जाता है.

–

एनएस/पीएम