इलियाना डिक्रूज ने मां को गले लगाकर दी बर्थडे की बधाई, पोस्ट में लिखा- आपके जैसा कोई नहीं

Mumbai , 29 अगस्त . Actor इलियाना डिक्रूज Saturday को अपनी मां समीरा डिक्रूज का जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर उन्होंने मां के प्रति अपना प्यार जाहिर किया.

Actress ने इंस्टाग्राम पर मां के साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनकी मां Actress को गले मिल रही हैं. Actress ने लिखा, “मम्मी, आपके जैसा कोई नहीं है. जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.”

Actress इलियाना डिक्रूज की पोस्ट को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. साथ ही, फैंस कमेंट सेक्शन पर Actress की मां को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.

इलियाना के पिता का नाम रोनाल्डो डिक्रूज है, जो पेशे से एक मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन या इंजीनियर हैं और वे गोवा के रहने वाले रोमन कैथोलिक ईसाई हैं.

उनकी माता का नाम समीरा डिक्रूज, एक मुस्लिम परिवार से थीं, और बाद में उन्होंने इस्लाम से ईसाई धर्म अपनाया था. इलियाना अपने माता-पिता की चार संतानों में दूसरे नंबर पर हैं. उनकी एक बड़ी बहन (फराह), एक छोटा भाई (रीस) और एक छोटी बहन (एलीन) हैं. जब इलियाना 10 वर्ष की थी, तब उनका परिवार Mumbai से वापस गोवा में शिफ्ट हो गया था, जहां उनका अधिकांश बचपन बीता है.

Actress इलियाना डिक्रूज अब मनोरंजन की चकाचौंद भरी दुनिया से दूर हैं. उन्होंने साल 2023 में माइकल डोलन से शादी की थी. उसी साल उन्होंने अपने पहले बेटे कोआ फीनिक्स डोलन का स्वागत किया. इसके बाद साल 2025 में Actress दूसरी बार मां बनीं और उन्होंने अपने दूसरे बेटे कीनू रैफ डोलन को जन्म दिया. मां बनने के बाद से इलियाना लगातार अपने जीवन के अनुभव social media पर साझा करती रही हैं. कभी वह बच्चों के साथ बिताए खास पल दिखाती हैं, तो कभी मातृत्व से जुड़ी चुनौतियों पर खुलकर अपनी बात रखती हैं.

Actress के करियर की बात करें, तो उन्होंने भारतीय सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. Actress ने ‘पोकिरी’, ‘जलसा’, ‘किक’ और ‘जुलाई’ जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया. उन्होंने तमिल फिल्म ‘ननबन’ में भी अपनी अलग पहचान बनाई. दक्षिण भारतीय फिल्मों में सफलता हासिल करने के बाद इलियाना ने Bollywood में भी अपनी मजबूत जगह बनाई.

एनएस/डीएससी