इरफान अंसारी के बयान पर भड़के केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, बोले- राहुल गांधी जवाब दें, यह देशद्रोह है

रांची, 6 नवंबर . केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने हेमंत Government में मंत्री और कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के बयान को लेकर Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देश को आग में झोंकने और अराजकता फैलाने की धमकी देने वाले मंत्री पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए और राहुल गांधी को उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कराने की हिम्मत दिखानी चाहिए.

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा, “कांग्रेस सत्ता के लिए इतनी बेताब हो सकती है. उसके एक मंत्री पर तो देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए. राहुल गांधी जवाब दें कि कौन से 40 लाख ऐसे युवा बैठे हैं और धमकी दे रहे हैं कि नेपाल और बांग्लादेश बना देंगे. राहुल गांधी जवाब दें, आपने संविधान की शपथ लेकर ऐसे मंत्री बनाए हैं और आप देश को आग में झोंकने की धमकी देते हैं. देश में अराजकता की धमकी देते हैं.”

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, लोकतंत्र लोक और लाज से चलता है. आपने लोक और लाज की तिलांजलि दे दी है. आप अपने मंत्री से क्या कहलवा रहे हैं? यह पूरी तरह देशद्रोह के दायरे में आता है, लेकिन राहुल गांधी, आप कुछ बोलेंगे नहीं, क्योंकि आप इतना गिर सकते हैं कि आप देश के अंदर उपद्रव कराना चाहते हैं.

संजय सेठ ने कहा कि आपके मंत्री ने स्वीकार किया है. राहुल गांधी, उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की हिम्मत है? आप Chief Minister से कह सकते हैं, नहीं कहेंगे, क्योंकि आपकी नीयत में खोट है.

उन्होंने कहा कि आप इतना बिलबिला गए हैं कि जैसे बिना पानी की मछली तड़पती है, वैसे ही बिना सत्ता के तड़प रहे हैं. अरे, सीख तो आपको 1 नवंबर को आपकी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने देश भर में दे दी, जिसमें 17 राज्यों के हजारों पदाधिकारी रामलीला मैदान में नहीं गए. आप शो-कॉज कर रहे हैं. हो सकता है कि वे कांग्रेस के पदाधिकारी हों, लेकिन, राष्ट्रीयता होगी, तभी तो जाएंगे. आपको जनता ने तो नकार ही दिया, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने भी नकार दिया. आप उनको शो-कॉज कर रहे हैं और एक मंत्री का बयान, क्या देश को आप आग में झोंकना चाहते हैं? राहुल गांधी जवाब दें.

उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी का बयान पूरा देश देख रहा है. इसकी तो पूरी जांच होनी चाहिए. यह व्यक्ति हमेशा देश के खिलाफ बोलता है. इनके पूरे कनेक्शन, कहां-कहां से कनेक्शन हैं, कहां-कहां जाते हैं, इसकी पूरी जांच होनी चाहिए. यह बताएं कि राहुल गांधी के साथ कौन-कौन लोग डिनर पर थे, कौन-कौन से लोग थे? ऐसे लोग, जो देशद्रोही हैं, ऐसे लोग, जो देश के खिलाफ हैं. अब एक कैबिनेट मंत्री ने मीडिया के सामने स्वीकार किया है. इससे बड़ी स्वीकारोक्ति क्या हो सकती है? राहुल गांधी जवाब दें.

–

एबीएम