
Mumbai , 15 अक्टूबर . शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने Thursday को प्रेसवार्ता कर इमरान खान को विदेशी नागरिक बताकर देश छोड़ने के लिए कहे जाने के मुद्दे पर Government की आलोचना की है. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि किसी कलाकार के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के कारण उसे देश छोड़ने के लिए कहा जा सकता है, तो दूसरे विदेशी नागरिकों पर भी यही नियम लागू होना चाहिए. इस दौरान उन्होंने Bollywood के कई कलाकारों और यूट्यूबर ध्रुव राठी का भी जिक्र किया.
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इमरान खान एक Actor और कलाकार हैं. जब वे देश के युवाओं की आवाज बनकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए, तो Government डर गई और उन्हें विदेशी नागरिक करार देते हुए देश छोड़ने के लिए कह दी. आखिर Government किसी कलाकार को देश छोड़ने का निर्देश देने वाली कौन होती है?
उन्होंने कहा कि Bollywood में भी ऐसे कई कलाकार हैं, जो विदेशी नागरिक हैं. इनमें कुछ कनाडा, Dubai , संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और अन्य देशों से जुड़े हैं. यदि विदेशी नागरिक होने के आधार पर किसी कलाकार को देश छोड़ने के लिए कहा जा रहा है, तो ऐसे सभी लोगों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए.
राउत ने यूट्यूबर ध्रुव राठी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने भी एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. उनके मुताबिक, ध्रुव राठी जर्मनी में रहते हैं और विदेशी नागरिक हैं लेकिन उन्हें देश छोड़ने के लिए नहीं कहा गया. राउत ने इस मामले में Government के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के कारण किसी कलाकार को निशाना बनाना उचित नहीं है.
उन्होंने शेख हसीना का भी जिक्र किया और कहा कि Government को सबसे पहले उन्हें देश से बाहर भेजना चाहिए, जिन्हें कथित तौर पर India में शरण दी गई है. राउत ने आरोप लगाया कि देश में कई अन्य विदेशी नागरिक भी हैं, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कृपा से यहां रह रहे हैं.
संजय राउत ने चुनाव संबंधी याचिकाओं को लेकर Supreme Court पर भरोसा जताया. उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल 11 याचिकाएं दायर की गई हैं. इनमें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ-साथ इंडी गठबंधन की नौ अन्य सहयोगी पार्टियां भी शामिल हैं.
राउत ने कहा कि Supreme Court ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयोग और अन्य के खिलाफ दायर इन याचिकाओं को स्वीकार कर लिया है और उन पर सुनवाई शुरू होनी है. उन्होंने कहा कि उन्हें Supreme Court और India के मुख्य न्यायाधीश पर पूरा भरोसा है. उन्हें उम्मीद है कि अदालत उन्हें और देशभर के करोड़ों मतदाताओं को न्याय दिलाएगी.
–
पीएम
Skip to content