
Mumbai , 13 अक्टूबर . Maharashtra भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने Actor इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने की मांग की है. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय और ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन को पत्र लिखकर अपील की कि इमरान खान को फिलहाल India छोड़ने से रोका जाए. सोमैया का कहना है कि 10 अक्टूबर को Mumbai के अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन के मामले में दर्ज First Information Report की जांच और उनकी ओर से दी गई शिकायत पर जांच पूरी होने तक इमरान का India में रहना जरूरी है.
सोमैया ने गृह मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन को लिखे पत्र में कहा कि इमरान खान 10 अक्टूबर को अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे. यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया था. इसके लिए जरूरी अनुमति नहीं ली गई थी और Mumbai Police ने मौके पर इमरान समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था. इस घटना के संबंध में Mumbai के गावदेवी Police स्टेशन में First Information Report दर्ज है और इसमें इमरान खान का नाम भी शामिल है.
पत्र में सोमैया ने दावा किया है कि इमरान खान अमेरिका के नागरिक हैं और उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड है. उन्होंने लिखा कि इमरान India के बाहर जा सकते हैं और अगर जांच पूरी होने से पहले वह देश छोड़ देते हैं, तो आगे की जांच, बयान दर्ज करने और कानूनी प्रक्रिया में परेशानी आ सकती है. इसी आधार पर उन्होंने गृह मंत्रालय से इमरान के India छोड़ने पर रोक लगाने के लिए आदेश जारी करने और ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन से उनके खिलाफ एलओसी जारी करने का अनुरोध किया है.
सोमैया ने अपने पत्र में इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 की धाराओं का हवाला भी दिया है. उन्होंने कहा कि इस कानून के तहत केंद्र Government कुछ परिस्थितियों में किसी विदेशी नागरिक के India छोड़ने पर रोक लगाने का आदेश दे सकती है. उन्होंने ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन से कहा कि अगर इमरान India छोड़ने की कोशिश करते हैं, तो इसकी जानकारी गावदेवी Police स्टेशन को दी जाए.
दरअसल, यह पूरा मामला 10 अक्टूबर को Mumbai के अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन से जुड़ा है. यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर था. इमरान खान, उनकी पार्टनर लेखा वॉशिंगटन और उनकी कजिन जायन मैरी खान भी प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद थे. Mumbai Police ने प्रदर्शन के दौरान 400 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया था, जिसमें इमरान खान भी शामिल थे. बाद में उन्हें और अन्य लोगों को छोड़ दिया गया.
–
पीके/पीएम
Skip to content