
रोम, 18 अक्टूबर . इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी ने मिलान में मचे उपद्रव के अगले दिन यानी Sunday को Police और सुरक्षा बलों से मुलाकात कर उनका आभार जताया. उन्होंने अपराधियों की हिंसक गतिविधियों का डट कर सामना करने के लिए उनकी सराहना की.
मेलोनी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की एक तस्वीर पोस्ट की. उन्होंने लिखा, “एक बार फिर, सुरक्षा एजेंसियों के कर्मियों को उन अपराधियों की हिंसा का सामना करना पड़ा, जो संगठित समूहों के जरिए प्रदर्शनों का इस्तेमाल टकराव पैदा करने और अराजकता फैलाने के लिए करते हैं.”
अपना समर्थन जाहिर करते हुए इतालवी पीएम ने आगे लिखा, ” मैं उनके प्रति अपना पूरा समर्थन जताती हूं और उन्हें दिल से धन्यवाद देती हूं. वे वहां नागरिकों, कामगारों, व्यापारियों और उन सभी लोगों की सुरक्षा के लिए मौजूद थे, जिन्हें अपने शहर में बिना किसी डर के रहने का अधिकार है—बिना यह देखे कि गुंडों की टोलियां उनके शहर को बर्बाद कर रही हैं या उसमें आग लगा रही हैं. मैं कहना चाहूंगी कि हम आपके साथ खड़े हैं.”
इटली के मिलान शहर के मध्यवर्ती क्षेत्र में Saturday को महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शनकारियों और Police के बीच हिंसक झड़प हुई. इस दौरान दुकानों में लूटपाट की गई और आगजनी भी हुई. हिंसा के कारण अधिकारियों को पियाजा डेल डुओमो और एक आलीशान शॉपिंग आर्केड को खाली कराना पड़ा. इन स्थानों पर आमतौर पर बड़ी संख्या में खरीदार मौजूद रहते हैं.
मार्च शुरुआत में शांतिपूर्ण था, लेकिन बाद में हिंसा बढ़ गई. कथित तौर पर नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने दंगा नियंत्रण Police पर पत्थर और अन्य वस्तुओं से हमला किया, आगजनी की. घटनास्थल की तस्वीरों में काराबिनिएरी Police का एक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दिया.
भीड़ को तितर-बितर करने के लिए Police ने पानी की बौछारें कीं और आंसू गैस के गोले छोड़े. समाचार एजेंसी ‘लाप्रेस’ के अनुसार, इस घटना में दो Policeकर्मी घायल हुए और नाबालिगों सहित लगभग 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. इसके बाद भी मेलोनी ने social media पोस्ट के माध्यम से हिंसा की निंदा की.
–
केआर/
Skip to content