
रोम, 4 सितंबर . जॉर्जिया मेलोनी के नेतृत्व वाली Government इटली गणराज्य के युद्धोत्तर इतिहास की सबसे लंबे समय तक चलने वाली Government बन गई है. उसने पूर्व Prime Minister सिल्वियो बर्लुस्कोनी के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.
जॉर्जिया मेलोनी ने 22 अक्टूबर 2022 को इटली की पहली महिला Prime Minister के रूप में पद संभाला था. उनकी Government अब तक 1,413 दिन पूरे कर चुकी है.
इस उपलब्धि पर मेलोनी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर खुशी जताई और इसे आभार तथा जिम्मेदारी की भावना के साथ स्वीकार किया.
उन्होंने लिखा, “आज हमारी Government इटालियन गणराज्य के इतिहास की सबसे लंबे समय तक चलने वाली Government बन गई है. मैं इस तथ्य का स्वागत आभार और बड़ी जिम्मेदारी के साथ करती हूं. क्योंकि स्थिरता कोई ऐसा रिकॉर्ड नहीं है जिसे दिखाया जाए, बल्कि यह वह आधार है जो किसी देश को योजना बनाने, फैसले लेने, अपने वादे निभाने और सम्मान हासिल करने में मदद करता है.”
मेलोनी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में उनकी Government ने रोजगार बढ़ाने, बेरोजगारी कम करने, परिवारों और कारोबारों को समर्थन देने, सुरक्षा मजबूत करने, सरकारी वित्त को जिम्मेदारी से संभालने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर इटली की साख और प्रभाव को बढ़ाने के लिए काम किया है.
उन्होंने कहा कि उनकी Government को अच्छे नतीजे मिले हैं, लेकिन अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है.
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “यह स्थिरता किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं है, बल्कि उस एकजुट गठबंधन का परिणाम है जिसने चार वर्षों तक एक साझा दृष्टिकोण के साथ शासन किया. हमारा यह साथ किसी के विरोध में नहीं, बल्कि इटली के विकास की योजना को पूरा करने के लिए था. मुझे नहीं लगता कि यह कोई संयोग है कि आज गणराज्य के इतिहास में सबसे लंबे कार्यकाल वाली तीनों Governmentें मध्य-दक्षिणपंथी (सेंटर-राइट) गठबंधन की रही हैं. स्थिरता तभी संभव होती है जब गठबंधन के पास समान मूल्य, लक्ष्य और देश के लिए एक साझा दूरदृष्टि हो.”
मेलोनी ने कहा कि यह स्थिरता 2022 में इटली की जनता की ओर से जताए गए भरोसे की वजह से संभव हो सकी है.
उन्होंने कहा कि उनकी Government ने जनता के भरोसे को कभी भी ‘ब्लैंक चेक’ नहीं माना और न ही इसे कभी हल्के में लिया.
अगले वर्ष होने वाले चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी Government फिर से जनता के सामने जाएगी और बताएगी कि उसने क्या काम किया है और भविष्य के लिए उसकी क्या योजनाएं हैं.
उन्होंने लिखा, “अगले साल हम फिर नागरिकों के सामने जाएंगे. हम बताएंगे कि हमने क्या किया, क्या करना बाकी है और भविष्य के लिए हमारी क्या सोच है. इसके बाद जनता तय करेगी कि क्या हम इस सफर को आगे बढ़ाने के हकदार हैं. तब तक हमारा काम जारी रहेगा.”
इटली की Prime Minister ने कहा कि उनकी Government इस ऐतिहासिक उपलब्धि को बारी शहर में चिह्नित करेगी, जहां Government अपने कामकाज और आगे की योजनाओं पर चर्चा करेगी.
22 अक्टूबर 2022 को President सर्जियो मातारेला ने रोम स्थित क्विरिनाले पैलेस में मेलोनी को Prime Minister पद की शपथ दिलाई थी. वह इटली के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं.
मेलोनी ने 15 साल की उम्र में एक छात्रा और युवा आंदोलन की सदस्य के रूप में राजनीति में कदम रखा था. 21 साल की उम्र में वह रोम प्रांत की पार्षद चुनी गईं और 27 साल की उम्र में ‘एजियोन जियोवानी’ पार्टी के युवा संगठन ‘एलेन्जा नाजियोनाले’ की नेता बनीं.
29 साल की उम्र में वे पहली बार संसद सदस्य चुनी गईं. 15वीं संसद के दौरान उन्होंने प्रतिनिधि सभा की उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया.
मेलोनी के नाम इटली की सबसे कम उम्र की मंत्री बनने का रिकॉर्ड भी है. वर्ष 2008 में, केवल 31 साल की उम्र में, वह इटली की युवा मामलों की मंत्री बनी थीं.
–
एवाई/एएस
Skip to content