इजरायल ने सेना को 2023 के हमले में शामिल बाकी हमलावरों को ढूंढकर मारने का दिया आदेश: रक्षा मंत्री

यरूशलम, 6 अक्टूबर . इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा कि इजरायल ने अपनी सेना को 7 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हमास के नेतृत्व में हुए हमले में शामिल बाकी लोगों को ढूंढ-ढूंढकर मारने का आदेश दिया है. काट्ज ने कहा कि ऐसे लोगों की संख्या करीब दो हजार है.

समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ के मुताबिक, काट्ज ने Monday को कहा कि उस दिन करीब 6,000 हमलावर सीमा पार कर इजरायल में घुसे थे. इनमें से 4,000 को पहले ही मार दिया गया है. उन्होंने कहा कि Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू और उन्होंने सेना को बाकी लोगों का पीछा करने का आदेश दिया है.

काट्ज ने कहा, “हमने सेना को आदेश दिया है कि हमले में शामिल सभी लोगों का पीछा किया जाए और उन्हें मार दिया जाए, चाहे वे बड़े पद पर हों या छोटे.”

वहीं, Monday को यरूशलम के माउंट हर्जल में आयोजित एक सरकारी स्मृति समारोह में नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल उन लोगों का पीछा करना जारी रखेगा, जिन्होंने हमला किया और लोगों को बंधक बनाया था. उन्होंने गाजा में हमास का शासन खत्म करने की बात भी दोहराई.

इससे पहले सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ ‘नरसंहार’ करने के आरोपों को खारिज किया था. उन्होंने इन आरोपों को ‘सदी का सबसे बड़ा झूठ’ बताया था.

नेतन्याहू ने कहा था कि इजरायल एक मजबूत देश है और वह सात मोर्चों पर लड़ रहा है. उन्होंने इनमें हमास, हिज्बुल्लाह, हूती, ईरान, इराक और सीरिया के सशस्त्र गुटों और वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी लड़ाकों का जिक्र किया था. उन्होंने कहा, “वे सभी हमें दुनिया से मिटाने के लिए एकजुट हुए थे, लेकिन वे नाकाम रहे.”

अक्टूबर 2023 में गाजा से इजरायल पर हमास के हमले का जिक्र करते हुए नेतन्याहू ने कहा, “हम टूटे नहीं. इसके बजाय हम उठे और शेरों की तरह लड़े.” नेतन्याहू ने ईरान पर इजरायल की बमबारी का भी बचाव किया. उन्होंने दावा किया अगर हमने ऐसा नहीं किया होता, तो हम सभी मारे जाते.

हमास के नेतृत्व में 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले में इजरायल में करीब 1,200 लोग मारे गए थे. इसके बाद इजरायल ने गाजा में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया. गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, इन कार्रवाइयों में 74,200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं.

गाजा में तीन साल से चल रहे सैन्य अभियान के दौरान इजरायल ने हमास के कई बड़े नेताओं को मार गिराया है. इनमें याह्या सिनवार और उनके छोटे भाई मोहम्मद सिनवार भी शामिल हैं.

–

एवाई/एएस