इजरायल: ‘एकता सरकार’ पर नेतन्याहू के वादे को 24 घंटे में परखेंगे आइजनकोट

तेल अवीव, 29 नवंबर . इजरायल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. कार्यवाहक Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू ने गादी आइजनकोट के सामने एक प्रस्ताव रखा था. इस पेशकश के जवाब में आइजनकोट ने लिकुड को 24 घंटे के भीतर अपनी गंभीरता साबित करने की चुनौती दी.

Saturday को मीडिया पोस्ट में नेतन्याहू ने इस प्रस्ताव के तहत आइजनकोट पहले Prime Minister बनेंगे, जबकि नेतन्याहू शुरुआती कार्यकाल में वैकल्पिक Prime Minister की भूमिका निभाएंगे.

आइजनकोट ने नेतन्याहू की पेशकश पर तत्काल बातचीत की तैयारी जताई, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने लिकुड को 24 घंटे के भीतर अपनी गंभीरता साबित करने की चुनौती दी. उन्होंने कहा कि यदि लिकुड वास्तव में राष्ट्रीय एकता की Government बनाना चाहता है तो उसे ‘ईमानदार और ठोस’ बातचीत के लिए आगे आना चाहिए.

उन्होंने बताया कि नीतिगत मामलों से जुड़ा एक विस्तृत प्रस्ताव बीते Sunday को नेतन्याहू को सौंप दिया गया था. यह प्रस्ताव Prime Minister के अनुरोध पर बनाए गए एक गोपनीय माध्यम से भेजा गया था. हालांकि, आइजनकोट का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है.

आइजनकोट ने पोस्ट में लिखा, “पिछले लगभग तीन हफ्तों से हम ईमानदारी और तेजी से बातचीत करने का प्रस्ताव रख रहे हैं, लेकिन हमें केवल इनकार और टालमटोल का सामना करना पड़ा है.”

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आइजनकोट ने कहा कि वह एक ‘यूनिटी Government’ (मिली-जुली Government) बनाने के लिए Political समझौते करने को तैयार हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह इजरायली एकजुटता को देश की राष्ट्रीय सुरक्षा का एक अहम हिस्सा मानते हैं.

नेतन्याहू ने Saturday को social media पर अपने प्रस्ताव की जानकारी देते हुए कहा कि देश के सामने मौजूद गंभीर सुरक्षा खतरों को देखते हुए उनकी जिम्मेदारी है कि वह व्यक्तिगत और Political प्राथमिकताओं को अलग रखें. उन्होंने कहा कि वह इस बात पर सहमत हैं कि आइजनकोट पहले Prime Minister के रूप में काम करें और वह शुरुआत में वैकल्पिक Prime Minister की जिम्मेदारी संभालें.

27 अक्टूबर को हुए चुनाव में नेतन्याहू की लिकुड पार्टी 27 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, जबकि आइजनकोट की याशर पार्टी को 21 सीटें मिली थीं. हालांकि, नेतन्याहू के पारंपरिक दक्षिणपंथी और धार्मिक दलों का गठबंधन 120 सदस्यीय संसद में बहुमत के लिए जरूरी 61 सीटें हासिल नहीं कर सका.

–

केआर/