
बेरूत, 6 सितंबर . इजरायल ने एक बार फिर दक्षिणी लेबनान पर हमले तेज कर दिए हैं. लेबनान के पब्लिक हेल्थ मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, इजरायली सेना की ओर से किए गए हमलों में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हुए हैं.
सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने लेबनान के पब्लिक हेल्थ मंत्रालय के हवाले से बताया कि Sunday सुबह दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में इजरायली हवाई हमलों में चार लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए.
रविवार सुबह ही इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने दक्षिणी लेबनान पर समझौतों के उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए जवाबी कार्रवाई में हमले शुरू करने की बात कही थी. आईडीएफ का आरोप था कि हिज्बुल्लाह के लड़ाकों ने आईडीएफ सैनिकों पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की. आईडीएफ इस हमले का विरोध करते हुए इसे हिज्बुल्लाह की ओर से समझौतों का खुला उल्लंघन बताया था.
आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में जानकारी साझा करते हुए बताया, ”हिज्बुल्लाह के लड़ाकों ने दक्षिणी लेबनान के सुरक्षा क्षेत्र में अभियान चला रहे इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के सैनिकों की ओर दो ड्रोन भेजे. आईडीएफ के सैनिकों ने जवाबी फायरिंग की और एक ड्रोन को मार गिराया. इस घटना में किसी भी आईडीएफ सैनिक के घायल होने की सूचना नहीं है. इसके जवाब में आईडीएफ अब दक्षिणी लेबनान में हमले कर रहा है.”
उल्लंघन के जवाब में की गई कार्रवाई में आईडीएफ सैनिकों ने हिज्बुल्लाह के लड़ाकों और हथियारों के भंडारण स्थलों को निशाना बनाया. आईडीएफ ने कहा कि इन हथियारों का इस्तेमाल सुरक्षा क्षेत्र में तैनात आईडीएफ (इजरायली रक्षा बल) के सैनिकों और इजरायली नागरिकों के खिलाफ हमलों की साजिश बनाने और उन्हें निर्देशित करने के लिए किया जा रहा था.
आईडीएफ ने कहा कि इन ठिकानों पर हमले तत्काल खतरे को खत्म करने के लिए किए गए. आईडीएफ ने बताया कि यह कार्रवाई हिज्बुल्लाह की ओर से किए गए हमले की कोशिश के जवाब में की गई. इससे पहले भी पिछले सप्ताह आईडीएफ ने अली अल-ताहर रिज क्षेत्र में हिज्बुल्लाह के भूमिगत ढांचे पर हमला कर उसे निष्क्रिय किया था.
–
एवाई/पीएम
Skip to content