इजरायली सेना के ऑपरेशन में पांच आतंकी गिरफ्तार, 30 हथियार बनाने वाली मशीनें नष्ट, पीएम नेतन्याहू ने की सराहना

तेलअवीव, 4 सितंबर . इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) के सैनिकों ने Friday को उत्तरी सामरिया के कबातिया इलाके में आतंकवाद के विरुद्ध एक ऑपरेशन पूरा किया. इस ऑपरेशन के दौरान पांच आतंकवादियों को पकड़ा गया. आईडीएफ की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, ये आतंकवादी एक ऐसे सेल का हिस्सा थे जो आम लोगों और सुरक्षा बलों पर हमले की प्लानिंग कर रहा था. Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायली सेना की जमकर सराहना की.

Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, “मैं सामरिया में एक सफल ऑपरेशन के लिए हमारी सेना की सराहना करता हूं, जिसमें उन्होंने हथियार बनाने वाली दर्जनों लेथ मशीनें नष्ट कर दीं, दर्जनों हथियार जब्त कर लिए और आतंकवाद में शामिल होने के लिए वांछित लोगों को गिरफ्तार किया. यहूदिया और सामरिया, गाजा, लेबनान, और हर उस जगह जहां हमारे दुश्मन इजरायल को धमकी देने की कोशिश करते हैं, आतंकवाद को नाकाम करने की हमारी गतिविधि पूरी ताकत से जारी है.”

यह ऑपरेशन इजरायल सुरक्षा एजेंसी (शिन बेट) से मिली इंटेलिजेंस के आधार पर किया गया था. संदिग्धों के घरों की तलाशी के दौरान, सैनिकों ने एक एम16 राइफल और सेल द्वारा छिपाए गए अतिरिक्त सैन्य उपकरण का पता लगाया और उन्हें जब्त कर लिया.

संदिग्ध जगहों पर पहुंचने के 10 मिनट से भी कम समय में सैनिकों ने आतंकवादियों को पकड़ लिया. उन्हें आगे की पूछताछ के लिए सुरक्षा बलों को सौंप दिया गया.

इससे पहले Friday को, आईडीएफ ने कहा था कि सेंट्रल सामरिया के नब्लस इलाके में 48 घंटे के ब्रिगेड-लेवल के काउंटरटेररिज्म ऑपरेशन के दौरान 10 से ज्यादा वांछित संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया.

ऑपरेशन के दौरान, सैनिकों ने सैकड़ों जगहों की तलाशी ली और दर्जनों संदिग्धों से पूछताछ की. सैनिकों ने 30 से ज्यादा हथियार बनाने वाली मशीनें भी तोड़ दीं और हथियार, हैंडगन और गोला-बारूद जब्त किए.

सेना ने कहा, “आईडीएफ सैनिक जूडिया और सामरिया में आतंकवाद को नाकाम करने के लिए लगातार और आक्रामक तरीके से काम करते रहेंगे, ताकि इलाके के लोगों और इजरायली नागरिकों की सुरक्षा की जा सके.”

एबीएम