
पंजाब, 4 नवंबर . Lok Sabha के नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पंजाब में ‘इंसाफ रैली’ में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र Government और पंजाब की ‘आप’ Government पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पंजाब को ऐसी Government चाहिए जो यहां की जनता के लिए काम करे.
राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब की Government दिल्ली से नहीं चलाई जा सकती. कांग्रेस पार्टी जब Government में होती है तो यहां Government पंजाब से ही चलाई जाती है. हमारा Chief Minister पंजाब का Chief Minister होता है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की Government में पंजाब को न हिंदुस्तान का गृह मंत्री चलाता है और न ही दिल्ली का पूर्व Chief Minister चलाता है. आज दिल्ली से पंजाब की Government चलाई जा रही है. आधी लगाम अमित शाह ने और आधी केजरीवाल ने पकड़ रखी है.
राहुल गांधी ने Prime Minister मोदी पर भी तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि ट्रंप के धमकाने पर मोदी ने 5 मिनट के अंदर यूएस डील साइन कर दी. इस बारे में कैबिनेट तक को जानकारी नहीं दी गई और न ही किसी ब्यूरोक्रेट को बताया गया. मोदी ने हिंदुस्तान के किसानों और एमएसएमई का डेटा ट्रंप के हवाले कर दिया.
राहुल ने कहा कि अमित शाह लॉ एंड ऑर्डर की बात करते हैं लेकिन पूरा देश जानता है, उन्होंने जेल में गैंगस्टर्स पाल रखे हैं. अमित शाह बताएं कि मणिपुर में क्या स्थिति है क्योंकि वहां की कानून व्यवस्था के चलते Narendra Modi मणिपुर भी नहीं जा सकते.
पंजाब के Chief Minister भगवंत मान पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं को नशे में झोंकने वाली ‘आप’ Government को माफ नहीं किया जा सकता. प्रदेश की जनता इन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता जरूर दिखाएगी. उन्होंने कहा कि भगवंत मान जब सांसद थे तो हमारे पास बैठकर चुटकुले सुनाते थे. भगवंत मान का शराब पीना उनका व्यक्तिगत मामला है लेकिन अगर पंजाब नशे से लड़ना चाहता है, तो यहां का Chief Minister हर शाम नशा नहीं कर सकता.
राहुल ने कहा कि पंजाब में नशा सबसे बड़ा मुद्दा है. यहां ‘आप’ Government बनी और पंजाब के लोगों ने उनमें अपना भरोसा दिखाया. ‘आप’ Government का वादा था कि हम पंजाब से नशा मिटा देंगे. मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि इस Government ने पंजाब के किस कोने से नशा मिटा दिया क्योंकि सच यही है कि ये लोग नशा नहीं हटा सकते.
राहुल गांधी ने गायक सिद्धू मूसेवाला को भावुक श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला एक डायनामिक और टैलेंटेड युवा थे. मैं जब पहली बार उससे मिला, तब मैं उसे जानता नहीं था. मुझे सिर्फ ये बताया गया था कि वो एक अच्छा लड़का है, म्यूजिशियन है और कांग्रेस में आना चाहता है.
उन्होंने कहा कि जब मैंने उसका गाना 295 सुना, तब जाना कि पंजाब का एक बेहतरीन म्यूजिशियन राजनीति में आ रहा है. वो पंजाब के लिए बड़े काम कर सकते थे क्योंकि उसके अंदर पंजाब की आवाज थी, जिसे वो अपने गानों के जरिए दुनिया के सामने रखता था. इस बीच सिद्धू को धमकियां मिलने लगी थीं लेकिन फिर भी उसकी सिक्योरिटी हटा दी गई और एक दिन सबके सामने दिनदहाड़े उसकी हत्या कर दी गई. जो सिद्धू मूसेवाला के साथ हुआ, वो पंजाब में फैशन बन चुका है. जिस सोच ने सिद्धू मूसेवाला को मार डाला, वही सोच आज पंजाब के हर कोने में घूम रही है.
अंत में राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब के भाइयों और बहनों, आप सभी पंजाब में ऐसी Government बनाइए जो आपके लिए काम करे. ऐसी Government बनाइए जो नशा खत्म करे, एमएसएमई तैयार करे, युवाओं को रोजगार दे और किसानों की रक्षा करे. आप सब पंजाब में कांग्रेस की Government बनाइए.
–
एससीएच/पीएम
Skip to content