इंदौर में नशे के सौदागरों से ड्रग्स बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर, 19 नवंबर . Madhya Pradesh की व्यापारिक नगरी इंदौर में नशे के कारोबार के खिलाफ Police की मुहिम जारी है. इसी क्रम में दो अलग-अलग स्थानों से इस कारोबार से जुड़े आरोपियों को पकड़ा गया और उनके पास से ड्रग्स और ब्राउन शुगर कार सहित बरामद की गई है. इसकी अनुमानित कीमत 5 लाख बताई जा रही है .

Police की ओर से आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि कनाड़िया Police द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान टीपीएस-पांच के पीछे, चोरबावड़ी के पीछे मेन रोड पर एक व्यक्ति कार में संदिग्ध अवस्था में बैठा दिखाई दिया. Police टीम द्वारा राहगीर के समक्ष पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अफजल नवाब खान (39) निवासी ग्राम नगरी, दलोदा, जिला मंदसौर बताया. युवक की कार की विधिवत तलाशी लेने पर डैशबोर्ड में से करीब 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स बरामद हुआ, जिसे विधिवत जब्त किया गया.

आरोपी के खिलाफ कनाड़िया थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है. 20 ग्राम एमडी ड्रग्स की अनुमानित कीमत 2 लाख बताई जा रही है. वहीं, Police ने कार जब्त की है जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख बताई गई है.

इसी तरह क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा शहर में गश्त एवं संदिग्धों की तलाश के दौरान दिलपसंद ग्रीन मल्टी के पास स्कीम नंबर 140 क्षेत्र में एक व्यक्ति काले रंग का बैग लेकर खड़ा दिखाई दिया. Police को देखकर उसके हड़बड़ाने एवं संदिग्ध गतिविधियां करने पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा.

पूछताछ में उसने अपना नाम निलेश इस्के (27) निवासी मुसाखेड़ी, थाना आजाद नगर, इंदौर बताया. संदेह के आधार पर उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 12 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,20,000 है. आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) इंदौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

जानकारी के अनुसार आरोपी कक्षा पांचवीं तक पढ़ा है तथा ऑटो चलाने का कार्य करता है. गिरफ्तार आरोपियों से अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, उनके स्रोत, सप्लायर एवं तस्करी नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है. प्रकरणों में अग्रिम विवेचना एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है.

एसएनपी