
इंदौर 1 अक्टूबर . Madhya Pradesh की व्यापारिक नगरी इंदौर में Police ने डकैती की योजना बना रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से औजार के साथ मिर्ची पाउडर भी बरामद किया गया है.
Police से मिली जानकारी के अनुसार Wednesday रात को कनाडिया थाने की Police को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एचआर रिसोर्ट बायपास सर्विस रोड के पास खाली मैदान मे 4-5 व्यक्ति हथियारों से लेस होकर एबी रोड बाईपास पर पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं तथा कोई बडी घटना करने की तैयारी में हैं.
मुखबिर की सूचना पर Police महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों निर्देश कर कनाड़िया थाने की Police ने दो टीम गठित की. Police के मुताबिक दो अलग-अलग टीम का गठन थाना प्रभारी कनाड़िया सहर्ष यादव के नेतृत्व मे किया गया. गठित दोनो टीमों द्वारा एचआर रिसोर्ट के पास वायपास सर्विस रोड खाली मैदान इंदौर के पास पहुचे, जहां थोड़ी ही दूरी पर पांच व्यक्ति मिले जो बाईपास स्थित पेट्रोल पम्प पर डकैती की योजना बना रहे थे.
इन दोनों टीमों द्वारा घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को पकड़ा गया. पांचों आरोपी इंदौर के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं. इनमें से कई का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है. बताया गया है कि Police से बचने के लिये भागते समय गिरने से एक आरोपी राणा मकवाना को दाहिने हाथ के पंजे में चोट लगी है.
पकड़े गए पांचों व्यक्तियों की तलाशी के दौरान राणा के कब्जे से एक लोहे का दराता, दीपक रघुवंशी के कब्जे से एक मिर्ची पाउडर, श्याम सोलंकी के कब्जे से एक पेंचकस व एक लोहे की टामी, सोहन के कब्जे से एक लोहे की हथौड़ी और श्याम के कब्जे से एक लोहे का सब्बल जप्त किया गया.
वहीं, एक अन्य मामले में अपराध शाखा ने ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए अजय सूर्यवंशी से की गई पूछताछ के आधार पर झाबुआ निवासी शनिद शेख को भी पकडा है . Police द्वारा गिरफ्तार आरोपी से मादक पदार्थों की मूल सप्लाई चेन, मुख्य स्त्रोत एवं नेटवर्क से जुड़े अन्य साथियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है.
–
एसएनपी/पीएम
Skip to content