
इंदौर, 17 नवंबर . Madhya Pradesh के इंदौर में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए क्राइम ब्रांच की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में एमडी ड्रग्स तस्करी के एक मामले की जांच करते हुए Police ने Rajasthan के झालरापाटन से दो सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों की पहचान उमर अली और शोएब उर्फ भूरा के रूप में हुई है.
डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी ने बताया कि 13 नवंबर को क्राइम ब्रांच की टीम ने पोलो ग्राउंड स्थित रेलवे माल गोदाम के पास घेराबंदी कर तोफीक खान को गिरफ्तार किया था. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 13.08 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख 30 हजार रुपये बताई गई थी. इस मामले में Police ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था.
पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह Rajasthan के झालावाड़ में रहने वाले दो लोगों से नियमित रूप से ड्रग्स मंगाता था. इस जानकारी के आधार पर उसकी निशानदेही पर झालावाड़ से उमर अली और शोएब उर्फ भूरा को पकड़ा गया. उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. अब उनसे पूछताछ की जाएगी और उनके ऊपर के संपर्कों (अपस्ट्रीम लिंक्स) के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी.
Police के अनुसार, उमर अली चौथी कक्षा तक पढ़ा है और मजदूरी करता है, जबकि शोएब उर्फ भूरा दसवीं तक शिक्षित है और कार डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता है. दोनों के खिलाफ झालरापाटन थाने में मारपीट का एक मामला पहले से दर्ज है. दोनों की गिरफ्तारी के बाद Police ने प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/29 जोड़ दी है. अब आरोपियों से यह पता लगाया जा रहा है कि Rajasthan से इंदौर तक एमडी ड्रग्स की सप्लाई कैसे होती थी और शहर में इनके संपर्क में कौन-कौन से खरीदार और तस्कर शामिल हैं.
डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी ने बताया कि 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 91 मामलों में 202 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इन कार्रवाइयों में करीब 4 करोड़ 51 लाख 82 हजार रुपये कीमत के मादक पदार्थ और वाहन जब्त किए गए हैं. Police का कहना है कि नशा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं.
–
ओपी/एएस
Skip to content