इंदौर पुलिस ने ड्रग तस्करी मामले में मुंबई से दो विदेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार

इंदौर, 5 सितंबर . India में बिजनेस और ट्रैवलिंग वीजा पर युगांडा और नाइजीरिया से आए लोगों द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी मामले में इंदौर Police ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पूर्व में पकड़ी गई नाइजीरियन महिला से पूछताछ के आधार पर इंदौर Police ने Mumbai के नाला सोपारा से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

इंदौर डीसीपी नरेंद्र रावत के मुताबिक, चंदन नगर Police ने 30 अगस्त को नाइजीरिया की रहने वाली महिला इम्यूनल जॉय को 58 ग्राम मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था. इम्यूनल से पूछताछ और उसके मोबाइल फोन की जांच के बाद में Police Mumbai के नाला सोपारा पहुंची. यहां मादक पदार्थ के साथ पकड़ी गई महिला को तस्करी में मदद करने वाली युगांडा की महिला नाकिजवे कावुमा और नाइजीरियन पुरुष नाकायजावे कावूमा को गिरफ्तार किया.

इम्यूनल जॉय 7 महीने की वीजा लेकर India में आई थी. वह Bengaluru पहुंची, जहां पर जॉय नामक व्यक्ति से संपर्क किया और फिर मादक पदार्थ की तस्करी के गिरोह से जुड़ गई. 2024 में भी महिला 121 ग्राम मादक पदार्थ के साथ Bengaluru में गिरफ्तार हो चुकी है और जुलाई में ही जमानत पर बाहर आई थी. न्यायालय ने देश से बाहर नहीं जाने के आदेश दिए थे और उसके बावजूद भी महिला दोबारा से मादक पदार्थ की तस्करी करने लगी.

Mumbai के नाला सोपारा में युगांडा, नाइजीरिया सहित कई देशों के लोग रहते हैं. यहां पर पहले आबकारी विभाग और नारकोटिक विभाग ने कार्रवाई को अंजाम दिया था. पहले भी इन विदेशियों को Police ने तस्करी से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था, जो कि बिजनेस और घूमने फिरने के नाम पर वीजा लेकर India में गिरोह के रूप में वारदात को अंजाम दे रहे हैं. नाला सोपारा में 5 हजार से अधिक लोगों की उनकी बस्ती बताई जा रही है, जहां पर यह कम्युनिटी के रूप में रहते हैं.

ओपी/