
Bhopal , 14 अक्टूबर . Madhya Pradesh में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल और इंदौर मे रहे एक अधिकारी को रायसेन का कलेक्टर बनाए जाने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सवाल उठाया है. उन्होंने कहा है कि जिस अधिकारी को भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई 36 लोगों की मौत के बाद हटाया गया था, उन्हें रायसेन का कलेक्टर बना दिया गया है.
दरअसल राज्य में Tuesday देर रात को 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं जिसमें 11 कलेक्टर भी शामिल हैं. राज्य के लिहाज से यह बड़ी प्रशासनिक सर्जरी है क्योंकि Chief Minister सचिवालय में भी नई तैनाती हुई है. इन तबादलों को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि देश की पहली वाटर प्लस सिटी इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी की त्रासदी में 36 लोगों की मौत हुई इस आपराधिक घटना के बाद हटाए गए प्रशासनिक अधिकारी रोहित सिसोनिया को मोहन Government ने रायसेन कलेक्टर बना दिया है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि भागीरथपुरा के पीड़ित परिवार आज भी न्याय और दोषियों पर कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं. मध्यप्रदेश Government पहले यह बताए कि जांच आयोग की रिपोर्ट पर क्या कार्रवाई हुई और संबंधित अधिकारी को कलेक्टर बनाने से पहले किन तथ्यों पर विचार किया गया. प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि Madhya Pradesh में तबादलों की पारदर्शिता पर पहले से सवाल उठ रहे हैं. ट्रांसफर उद्योग अब ट्रांसफर फैक्ट्री बन चुका है? महत्वपूर्ण पदस्थापनाओं में जवाबदेही के बजाय जुगाड़ को प्राथमिकता दी जा रही है. करप्शन-कमीशन के आरोप भी सबूत के रूप में सामने आते जा रहे हैं.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने Chief Minister से मांग की है कि भागीरथपुरा के पीड़ितों को न्याय दीजिए. जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कीजिए और जिम्मेदारी तय कीजिए. राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में हुए फेरबदल के चलते रश्मि अरुण शमी को एसीएस स्वास्थ्य, सुखबीर सिंह को Chief Minister का प्रमुख सचिव, India यादव को जनसंपर्क विभाग का सचिव बनाया गया है.
–
एसएनपी/पीएम
Skip to content