इंदौर का प्रभार मुख्यमंत्री मोहन यादव से मंत्री चैतन्य को दिए जाने पर कांग्रेस हुई हमलावर

Bhopal , 26 नवंबर . Madhya Pradesh की व्यापारिक नगरी इंदौर का प्रभार Chief Minister मोहन यादव के स्थान पर कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप को दिया गया है. Government के फैसले पर कांग्रेस हमलावर हो गई है. दरअसल, राज्य के जिलों का प्रभार मंत्रियों के पास है और यह मंत्री संबंधित जिले के विकास कार्यों में बड़ी भूमिका निभाते हैं. इंदौर का प्रभार Chief Minister मोहन यादव के पास रहा है और अब यह जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप को सौंप दी गई है.

कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप को इंदौर का प्रभार सौंपे जाने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हमला बोला है और social media पर लिखा है कि देश के सबसे स्वच्छ शहर में भाजपा द्वारा फैलाई गई “Political गंदगी” और इंदौर की बदहाली से घबराकर Chief Minister ने प्रभार छोड़ दिया. वैसे भी जिम्मेदारी से भागना, भाजपा का चरित्र है.

उन्होंने कहा कि इंदौर में भ्रष्टाचार की परतें खुलीं, ‘नरक निगम’ से भागीरथपुरा में मौतें हुईं, अपराध बढ़े, नशे-शराब के मामले सामने आए, कानून-व्यवस्था बेहाल हुई, लेकिन Chief Minister “मौन” रहे .जब जनता सवाल पूछने लगी, कांग्रेस ने जवाबदेही तय करने की मांग की, तो डरे Chief Minister ने, इंदौर का प्रभार छोड़ दिया.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने कहा है कि प्रभार छोड़ने से जिम्मेदारी नहीं छूटती. इंदौर की पीड़ा और जनता के सवाल किसी नए प्रभारी मंत्री की नियुक्ति से खत्म नहीं होंगे. Chief Minister मोहन यादव इंदौर की अव्यवस्थाओं से बचकर निकल सकते हैं लेकिन कांग्रेस किसी भी कीमत पर आपका पीछा नहीं छोड़ेगी.

उन्होंने कहा कि हर “सरकारी हत्या” का हिसाब होगा, हर लापरवाही की जवाबदेही तय होगी और जनहित, जनता के हक की लड़ाई यूं ही जारी रहेगी. यहां हम आपको बता दें कि इंदौर की पहचान देश के सबसे साफ शहर की है और उसे लगातार राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता का सम्मान भी मिला है लेकिन पिछले दिनों हुई कुछ घटनाओं ने इंदौर की प्रतिष्ठा पर आंच पहुंचाई है. सबसे ज्यादा चर्चा भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से हुई मौत के मामले की रही है. इसके अलावा कांग्रेस के निशाने पर इंदौर रहा है जहां राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम हुआ था.

–

एसएनपी/पीएम