
New Delhi, 19 नवंबर . पूर्व Prime Minister इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने Thursday को अपनी पहली मुलाकात को याद किया. उन्होंने इंदिरा गांधी को एक ‘प्यारी और सौम्य’ शख्सियत बताया और कहा कि वे हमेशा दूसरों को सहज महसूस कराती थीं.
सोनिया गांधी ने Thursday को social media पर इंदिरा गांधी मेमोरियल में अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा और नातिन मिराया वाड्रा के साथ बातचीत का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने पूर्व Prime Minister से जुड़ी अपनी यादों और अनुभवों को साझा किया.
वीडियो शेयर करते हुए सोनिया ने लिखा, “जब मुझे पहली बार इंदिरा गांधी से मिलना था, तो मैंने जाने से मना कर दिया था. अगले दिन मैंने अपना इरादा बदल लिया. मैं बहुत घबराई हुई थी और मेरी अंग्रेजी भी कमजोर थी, इसलिए उन्होंने मुझसे फ्रेंच में बात की. उनके बारे में मैंने सबसे पहली बात यही सीखी, वह समझ जाती थीं कि आप किस चीज से जूझ रहे हैं और चुपचाप उसे आसान बना देती थीं.”
उन्होंने आगे लिखा, “दुनिया उन्हें Prime Minister के रूप में जानती थी, लेकिन घर पर वह सबकी ‘दादी’ थीं. एक ऐसी प्यारी और सौम्य शख्सियत, जो जो कहानियों और समझदारी से भरी थीं और कमाल का सेंस ऑफ ह्यूमर था. हम सभी में उनका कुछ न कुछ अंश मौजूद है, चाहे हमें इसका पता हो या न हो. हम आज भी उन्हें याद करते हैं.”
बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा और नातिन मिराया वाड्रा के साथ बातचीत के दौरान सोनिया ने इंदिरा गांधी की अनुशासित दिनचर्या को भी याद किया और बताया कि वह एक बेहद समर्पित कामकाजी महिला थीं, जो अपने दिन की शुरुआत बहुत सुबह कर देती थीं. सोनिया गांधी ने राजीव गांधी से शादी करने और एक नए परिवार में आने के बाद खुद को ढालने के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि एक अलग पारिवारिक माहौल और जीवनशैली के अनुकूल होने में समय लगता है.
उन्होंने कहा, “मुझे बिल्कुल वैसा ही महसूस हुआ जैसा कि शादी के बाद ज्यादातर भारतीय लड़कियों को होता है, जब वे एक नए घर में जाती हैं और उन्हें वहां खुद को ढालना पड़ता है. मुझे लगता है कि मेरे लिए स्थिति थोड़ी और मुश्किल थी, लेकिन धीरे-धीरे आप सब कुछ अपना लेते हैं और ढल जाते हैं.”
इंदिरा गांधी के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए, सोनिया ने बताया कि पूर्व Prime Minister उस समय लंदन से गुजर रही थीं और उन्होंने वहां अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान सोनिया से मिलने की योजना बनाई थी. हालांकि, शुरुआत में सोनिया इस मुलाकात को लेकर घबरा गई थीं और उन्होंने जाने से मना कर दिया था.
उन्होंने कहा, “नाना ने हाई कमीशन में किसी को फोन किया और कोई बहाना बनाया. मुझे याद नहीं कि क्या बहाना था. फिर शायद एक दिन बाद हम वहां गए. मैंने खुद को तैयार किया. हम उस जगह पहुंचे. उन्होंने मुझसे मेरे बारे में पूछना शुरू किया. मैंने फ्रेंच में बात की, क्योंकि मुझे अंग्रेजी बिल्कुल नहीं आती थी और उनकी फ्रेंच बहुत अच्छी थी.”
इस बीच, प्रियंका गांधी ने अपनी दादी को परिवार में अनुशासन बनाए रखने वाली ‘मुख्य शख्सियत’ बताया. उन्होंने कहा कि जहां बच्चों से नियमों का पालन करने और सही ढंग से व्यवहार करने की उम्मीद की जाती थी, वहीं इंदिरा गांधी उनके प्रति बहुत कोमल और स्नेही भी थीं.
प्रियंका गांधी ने अपनी दादी को ‘बहुत नटखट’ भी बताया. उन्होंने कहा कि परिवार के नियमों को लेकर सख्त होने के बावजूद वह अक्सर अपने पोते-पोतियों के साथ छोटी-मोटी शरारतें करती थीं. उन्होंने कहा, “एक दादी के रूप में वह बहुत प्यार करने वाली थीं. हमारे घर में कई नियम थे, जिन्हें बदला नहीं जा सकता था. इसलिए हमें उन नियमों के दायरे में ही रहना पड़ता था.”
प्रियंका ने बताया, “हम कोई गलत व्यवहार नहीं कर सकते थे. सब कुछ बिल्कुल सही तरीके से होना चाहिए था. इस मामले में वह काफी सख्त थीं. अगर वह नाराज हो जातीं तो हमें डर लगता था, लेकिन साथ ही वह बहुत कोमल और प्यार करने वाली भी थीं.”
अपनी दादी के साथ बिताए समय को याद करते हुए प्रियंका वाड्रा ने बताया कि इंदिरा गांधी अपनी पॉलिटिकल और प्रोफेशनल रिस्पॉन्सिबिलिटी के बावजूद परिवार के साथ खाना खाने के समय मौजूद रहने की कोशिश करती थीं और नियमित रूप से अपने पोते-पोतियों के साथ समय बिताती थीं. प्रियंका ने कहा, “वह बहुत प्यारी थीं. वह हमसे खूब बातें करती थीं. उन्होंने मुझसे ‘जोन ऑफ आर्क’ के बारे में बात की, मुझे आजादी की लड़ाई और अपने बचपन के किस्से सुनाए. वह राहुल से भी काफी बातें करती थीं, क्योंकि वह बड़े थे, इसलिए उनसे वह राजनीति के बारे में भी काफी चर्चा करती थीं.”
प्रियंका ने आगे बताया कि बचपन में वह अपनी दादी को इतना पसंद करती थीं कि बड़ी होकर उन्हीं की तरह बनना चाहती थीं. प्रियंका ने कहा, “बचपन में, मैं बिल्कुल उन्हीं की तरह बनना चाहती थीं. वह बहुत सख्त थीं. हर कोई उनसे डरता था. वह बहादुर थीं और बहुत होशियार भी. आज, एक महिला के तौर पर, मैं उनके उस सफर के बारे में सोचती हूं, जब उनका पूरा परिवार आजादी की लड़ाई लड़ते हुए जेल में था. वह हमेशा से एक क्रांतिकारी थीं और हमेशा बनी रहीं. उन्होंने कभी भी क्रांतिकारी होना नहीं छोड़ा. यहां तक कि जब वह Government में थीं और बड़े-बड़े फैसले ले रही थीं, तब भी उनके अंदर देश के लिए वही जोश, वही प्यार और पूरी प्रतिबद्धता थी.”
वायनाड की सांसद ने कहा कि उनकी दादी का समर्पण आजादी की लड़ाई के आदर्शों से गहराई से जुड़ा हुआ था. प्रियंका ने आगे कहा, “उनमें जो प्रतिबद्धता, जिम्मेदारी और कर्तव्य-बोध था, वह बेमिसाल है.”
–
डीसीएच/
Skip to content