इंडोनेशिया में रविवार सुबह महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.2 रही तीव्रता, 10 क‍िलोमीटर गहराई में था केंद्र

नई द‍िल्‍ली, 4 अक्टूबर . इंडोनेशिया में रव‍िवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. यह झटके सुबह 5:07 बजे महसूस क‍िए गए. र‍िक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई. इससे पहले अगस्‍त में भूकंप ने इंडोनेश‍िया में काफी तबाही मचाई थी. इस दौरान कई लोगों ने जान गंवाई थी.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप तड़के सुबह 5:07 बजे आया. इसके झटके जमीन के करीब 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किए गए. इसकी तीव्रता 5.2 दर्ज की गई.

इंडोन‍ेशिया इससे पहले भी भूकंप होने वाली तबाही का मंजर देख चुका है. अगस्‍त महीने में इंडोन‍ेश‍िया ने एक के बाद एक भूकंप के कई दौर का सामना क‍िया था. 24 अगस्‍त को इंडोनेशिया के पास बांदा सागर में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसका केंद्र लगभग 37 किलोमीटर की गहराई में था. इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी (बीएमकेजी) ने भी भूकंप की पुष्टि की. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप शाम 7:40 बजे आया.

18 अगस्त को भी इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत में नियास द्वीप के पास 6.1 तीव्रता का भूकंप आया. एजेंसी ने बताया कि भूकंप दोपहर 1:02 बजे (स्थानीय समयानुसार) आया, जिसका केंद्र साउथ नियास रीजेंसी से लगभग 147 किमी दक्षिण-पूर्व में 29 किमी की गहराई पर था.

नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी (बीएनपीबी) के अनुसार, इसी महीने में 15 अगस्त को इंडोनेश‍िया ने एक खतरनाक भूकंप का सामना क‍िया था, ज‍िसमें जान माल का काफी नुकसान हुआ था. इंडोनेशिया के ईस्ट नुसा तेंगारा (एनटीटी) प्रांत में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था.

नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी (बीएनपीबी) भूकंप में मरने वालों की संख्या 100 तक पहुंच गई थी. इस भूकंप में 1,603 लोग घायल हुए और 1,80,000 से ज्‍यादा लोग बेघर हुए.

–

एवाई/एएस