
New Delhi, 16 नवंबर . कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए उन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अब ओवैसी के कारनामों को जनता के सामने लाने का समय आ गया है. वहीं, भाजपा की 209 संभावित उम्मीदवारों की वायरल सूची को फर्जी बताए जाने पर भी उन्होंने पार्टी पर तंज कसा है.
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने से बात करते हुए कहा कि अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के कारनामों को जनता के सामने लाने का समय आ गया है.
भाजपा द्वारा 209 संभावित उम्मीदवारों की वायरल सूची को फर्जी बताए जाने पर प्रमोद तिवारी ने कहा कि जब समुद्र में कोई जहाज डूबने लगता है, तो लोग अपनी जान बचाने के लिए उससे कूदकर भागने लगते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा में कई पूर्व विधायक और कुछ मौजूदा विधायक लगातार दूसरी पार्टियों के संपर्क में हैं. कोई भी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर हारना नहीं चाहता. उनके इस बयान को आगामी चुनावों से पहले भाजपा में संभावित Political असंतोष से जोड़कर देखा जा रहा है.
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “पूरे सम्मान के साथ मैं उनके लिए सिर्फ एक कहावत कहना चाहूंगा- उल्टा चोर कोतवाल को डांटे.”
उन्होंने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति के समय उनका संगठन अंग्रेजों के साथ खड़ा था. ब्रिटिश सेना में भर्ती के लिए पत्र लिखे गए थे.
वहीं, Mumbai में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ और भाजपा की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव से पहले सभी Political दल बैठकें करते हैं और रणनीति तैयार करते हैं. इसी क्रम में योगी आदित्यनाथ ने भी भाजपा की बैठक बुलाई है.
क्रास्टो ने कहा कि भाजपा और योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश में अपनी हार का एहसास हो गया है क्योंकि Samajwadi Party, कांग्रेस और इंडी गठबंधन पहले से अधिक मजबूत हो चुके हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुणे दौरे पर क्लाइड क्रास्टो ने कहा कि वह अपने आधिकारिक दौरे पर आए हैं और उन्हें अपना काम करने देना चाहिए. उन्होंने जोर दिया कि देश के हित से जुड़े मुद्दों और कामों पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए.
–
पीएम
Skip to content